फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government will organize CET exam

CET Exam: हरियाणा सरकार ने मानी कर्मचारी चयन आयोग की बात, अब खुद कराएगी संयुक्त पात्रता परीक्षा

Thu, 28 Jul 2022 11:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Jul 2022 11:30 PM IST
सार

संयुक्त पात्रता परीक्षा के प्रथम चरण में ग्रुप सी के 32 हजार पदों के लिए होगी। इनमें 28 हजार पदों के साथ-साथ छह हजार पुलिस कर्मचारी भी शामिल हैं। इसके बाद ग्रुप डी के लिए परीक्षा होगी। ग्रुप डी के खाली पदों के लिए सभी विभागों से जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन
Haryana government will organize CET exam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त पात्रता परीक्षा को लेकर अहम फैसला लिया गया है। अब यह परीक्षा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के बजाय हरियाणा सरकार कराएगी। सितंबर माह में संभावित इस परीक्षा के लिए आगामी सप्ताह में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के साथ बैठक कर परीक्षा की तिथि और शेड्यूल तय किया जाएगा। इसके बाद ही परीक्षा को लेकर तमाम चीजें साफ हो सकेंगी। 

विज्ञापन


परीक्षा को लेकर आयोग ने हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल को पत्र लिखा था और अपील की थी कि एचटेट की तर्ज पर यह परीक्षा भी हरियाणा सरकार ही कराए। आयोग के पास परीक्षा पास अभ्यर्थियों की सूची जाए। उसी आधार पर ग्रुप सी और ग्रुप डी की नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। 
विज्ञापन


लंबे मंथन और तमाम दिक्कतों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने इस पर मुहर लगा दी है कि यह परीक्षा अब हरियाणा सरकार की निगरानी में होगी और इसके लिए तमाम व्यवस्थाएं सरकार ही कराएगी। बताया जाता है कि एक ही दिन 11.40 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराना आयोग के लिए बड़ी चुनौती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी, पुलिस भर्ती समेत अन्य पेपर लीक होने को लेकर भी आयोग पर सवाल खड़े होते रहे हैं। इसलिए आयोग ने यह परीक्षा कराने के लिए सरकार से मांग की थी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ये तय हो चुका है कि सीईटी परीक्षा हरियाणा सरकार कराएगी। परीक्षा के बाद पास अभ्यर्थियों की सूची आयोग के पास आएगी, उसी आधार पर भर्ती की जाएगी। 

परीक्षा एक ही दिन या शिफ्टों में अभी तय नहीं
गुरुवार को एनटीए के प्रतिनिधियों को बैठक के लिए बुलाया गया था लेकिन किसी कारणवश एनटीए के प्रतिनिधि बैठक में नहीं आ सके और तिथि को लेकर कोई फैसला नहीं हो सका। अब अगले सप्ताह एनटीए के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी। एनटीए एक ही दिन परीक्षा के लिए अड़ी हुई है, साथ ही हरियाणा से बाहर भी परीक्षा केंद्र बनाने को कह रही है, जबकि प्रदेश सरकार चाहती है कि युवाओं को बाहर परीक्षा देने न जाना पड़े। क्योंकि परीक्षा के लिए 11.40 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन कर रखा है, ऐसे में एक साथ इतनी बड़ी परीक्षा नकल रहित कराना सरकार के लिए भी बड़ी चुनौती है। 

32 हजार पदों के लिए होगी परीक्षा
संयुक्त पात्रता परीक्षा के प्रथम चरण में ग्रुप सी के 32 हजार पदों के लिए होगी। इनमें 28 हजार पदों के साथ-साथ छह हजार पुलिस कर्मचारी भी शामिल हैं। इसके बाद ग्रुप डी के लिए परीक्षा होगी। ग्रुप डी के खाली पदों के लिए सभी विभागों से जानकारी मांगी गई है। हरियाणा के लाखों युवकों को करीब डेढ़ साल से इस परीक्षा का इंतजार है। कभी कोरोना तो कभी अन्य कारणों से यह परीक्षा एक के बाद एक स्थगित होती रही है। अब युवाओं को आस है कि सितंबर माह में यह परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed