{"_id":"f1d6136a2b7ca3e41dfe3f447ecdbf0f","slug":"haryana-government-will-give-new-vehicle-for-his-ministers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नये साल पर भाजपा के मंत्रियों को मिलेगा नई गाड़ी का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नये साल पर भाजपा के मंत्रियों को मिलेगा नई गाड़ी का तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 30 Dec 2015 03:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने अपने मंत्रियों के लिए नई फार्च्यूनर खरीद ली हैं। नए साल में वे मंत्री जिन्हें पद मिलने के बाद से पुरानी कारों से ही काम चलाना पड़ रहा था, सरकार उन्हें नई कारें मुहैया करा रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह रूटीन प्रक्रिया है और मंत्रियों को रोटेशन से गाड़ियां उपलब्ध करवाई जाती हैं। सीएम ने बताया कि सरकार ने आठ नई गाड़ियां खरीदी हैं और जल्दी ही संबंधित मंत्रियों को सौंप दी जाएंगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह मंत्रियों को नई गाड़ियां मिलने की खबरों के बीच, अब तक पुरानी कार से काम चला रहे स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट किया था कि उन्हें कांग्रेस के मंत्री की कार दी गई थी, जिसमें बैठने से पहले उन्होंने गंगाजल छिड़का था।
विज्ञापन