{"_id":"5f9aa0a18ebc3eefa777382c","slug":"haryana-government-will-give-festival-advance-to-group-c-and-d-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : ग्रुप सी और डी कर्मचारियों को फेस्टिवल एडवांस की सौगात, नहीं लगेगा ब्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : ग्रुप सी और डी कर्मचारियों को फेस्टिवल एडवांस की सौगात, नहीं लगेगा ब्याज
Thu, 29 Oct 2020 04:30 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 29 Oct 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : social media
त्योहारों के मद्देनजर हरियाणा में करीब सवा दो लाख से ऊपर ग्रुप सी और डी वर्ग के कर्मचारियों को प्रदेश सरकार फेस्टिवल एडवांस देगी। ये सुविधा सूबे में केवल विभिन्न विभागों के नियमित कर्मचारियों को ही मिलेगी। आउटसोर्सिंग पार्ट वन एंड टू पॉलिसी वाले कर्मचारी इस सुविधा के दायरे से बाहर रहेंगे।
विज्ञापन
सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले के अनुसार ग्रुप सी और ग्रुप डी के नियमित कर्मचारियों को ब्याज मुक्त क्रमश: 18 और 12 हजार रुपये बतौर फेस्टिवल सीजन दिया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस अग्रिम राशि का भुगतान नवंबर 2020 के पहले सप्ताह में किया जाएगा। इस फैसले से राज्य सरकार के ग्रुप सी और ग्रुप डी के 2,29,631 नियमित कर्मचारियों को 386.40 करोड़ रुपये का फायदा होगा। अग्रिम राशि ब्याज मुक्त होगी और अधिकतम 12 किस्तों में वसूल की जाएगी।
विज्ञापन