फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government will distributed one lakh Coronil Kit to covid-19 Patients

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: कोरोना मरीजों को बांटी जाएंगी पतंजलि की एक लाख कोरोनिल किट

Tue, 25 May 2021 10:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 May 2021 10:07 AM IST
सार

अब हरियाणा में कोरोना मरीजों को एक लाख कोरोनिल किट निशुल्क बांटी जाएंगी। इसका आधा-आधा खर्च हरियाणा सरकार और पतंजलि उठाएगी।

विज्ञापन
Haryana government will distributed one lakh Coronil Kit to covid-19 Patients
हरियाणा सरकार बांटेगी कोरोनिल किट। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा में कोरोना मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए पतंजलि की एक लाख कोरोनिल किट का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर कहा कि कोरोनिल का आधा खर्च पतंजलि और आधा हरियाणा सरकार कोविड राहत कोष से वहन करेगी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कोरोनिल से कोरोना मरीजों के ठीक होने का दावा किया जाता है। इसलिए सरकार हरियाणा के लोगों के स्वास्थ्य एवं उपचार के प्रति कृतसंकल्प है। सरकार कोरोना मरीजों के इलाज में कोई कमी नही छोड़ना चाहती, हम यथासंभव प्रयास कर रहे हैं ।
विज्ञापन


विपक्षी दल किसानों के शुभचिंतक नहीं : विज
26 मई को संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के आह्वान को विपक्षी दलों के समर्थन पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने तीखी टिप्पणी की है। विज ने कहा कि विपक्षी दल किसानों के शुभचिंतक नहीं हैं। अगर होते तो उन्हें टीका लगवाने व टेस्ट करवाने के लिए प्रेरित करते। वे विपक्षी दलों से पूछना चाहते हैं कि क्या उन्होंने कभी किसानों को टीकाकरण के लिए कहा? अगर कहा होता तो विपक्षी दल उनके शुभचिंतक होते। ये उनके लिए घातक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed