फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government transferred two IAS and nine HCS officers

हरियाणाः आईएएस गीता भारती संभालेंगी रजिस्ट्रार सहकारी समितियों का जिम्मा, दो आईएएस और नौ एचसीएस का तबादला

Wed, 13 Oct 2021 03:22 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: प्रमोद कुमार Updated Wed, 13 Oct 2021 03:22 PM IST
सार

हरियाणा सरकार ने दो आईएएस और नौ एचसीएस अफसरों के तबादला आदेश मंगलवार को जारी किए हैं। नए आदेशों के मुताबिक आईएएस अधिकारी गीता भारती को सहकारी समितियों की रजिस्ट्रार का जिम्मा दिया गया है। इसके अलावा वे हरियाणा व सहकारिता विभाग के सचिव का जिम्मा भी संभालेंगी।

विज्ञापन
Haryana government transferred two IAS and nine HCS officers
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईएएस और नौ एचसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आईएएस अधिकारी गीता भारती को सहकारी समितियों की रजिस्ट्रार का जिम्मा दिया गया है। इसके अलावा वे हरियाणा व सहकारिता विभाग के सचिव का जिम्मा भी संभालेंगी। उनसे पशुपालन एवं डेयरी विभाग वापस लिया गया है। वे राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव का कामकाज पहले की तरह देखती रहेंगी। उधर, डॉ. वैशाली शर्मा को गुरुग्राम नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त लगाया गया है। एचसीएस अधिकारी सतीश यादव वर्तमान कार्यभार के अलावा नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त भी होंगे। गायत्री अहलावत को जिला नगर आयुक्त जींद लगाया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-Sonipat News: सीएम मनोहर लाल के दौरे का विरोध करने पहुंचे किसान, गोहाना छावनी में तब्दील
विज्ञापन


अलका होंगी नगर निगम मानेसर की नई संयुक्त आयुक्त
प्रदेश सरकार के आदेशों के अनुसार अलका चौधरी नगर निगम, मानेसर की संयुक्त आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। सतिंद्र सिवाच को सहकारी चीनी मिल, कैथल का प्रबंध निदेशक और राजीव प्रसाद को नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त के पद पर नियुक्ति मिली है। सुशील कुमार-4 को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) व संजय बिश्नोई को खरखौदा के एसडीएम की जिम्मेदारी दी गई है। अमन कुमार को वर्तमान कार्यभार के अलावा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड के सदस्य सचिव व अनमोल को सोनीपत के सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed