हरियाणा : कोरोना केस 45 हजार के पार, मुख्यमंत्री का दावा-प्रदेश में न बिस्तरों की कमी है, न ऑक्सीजन की
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में प्रदर्शन कर रहे सभी किसानों को टीका लगाया जाएगा। साथ ही उनका कोरोना टेस्ट भी करवाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
The total number of active cases in the State has crossed 45,000. We are taking all measures to curb the COVID19 infection. There is no shortage of beds in hospitals i nthe state: Haryana CM ML Khattar pic.twitter.com/TMKgXi2gwJ
— ANI (@ANI) April 20, 2021
इससे पहले गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि प्रदेश में सभी की चिंता करना उनका फर्ज है। हरियाणाा में बड़ी संख्या में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में हमने फैसला लिया है कि उन सभी को टीका लगाया जाएगा। साथ ही उनका कोरोना टेस्ट भी करवाया जाएगा।
हरियाणा विधानसभा सचिवालय जल्द ही कोविड नियंत्रण कक्ष स्थापित करने जा रहा है। यह कक्ष लोकसभा के माध्यम से सभी राज्यों के साथ समन्वय कर लोगों की सहायता और विकट परिस्थितियों से निपटने में मदद करेगा। सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ वर्चुअल बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने यह जानकारी दी। गुप्ता ने बताया कि हरियाणा विधानसभा सचिवालय टीकाकरण, लोगों को जागरूक करने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करवाने के लिए भी सक्रिय भूमिका निभाएगा। इसके लिए अनेक फैसले किए जा चुके हैं। महामारी से निपटने के लिए विधायी तंत्र सक्रिय है।