फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government Released Guidelines Regarding Sanitization and Ration Distribution

हरियाणा सरकार के निर्देश- हर एंट्री के बाद सैनिटाइज होगी मशीन, राशन बॉयोमीट्रिक से ही मिलेगा

Sat, 11 Jul 2020 10:27 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 11 Jul 2020 10:27 AM IST
सार

  • हाईकोर्ट के आदेश के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग ने जारी किए निर्देश
  • महामारी का आधार पर कुछ डिपो संचालकों ने दायर की थी याचिका

विज्ञापन
Haryana Government Released Guidelines Regarding Sanitization and Ration Distribution
Ration Depot

विस्तार

हरियाणा सरकार ने यह साफ कर दिया है कि प्रदेश में राशन का वितरण चाहे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत हो या खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत, लाभार्थियों को इसका लाभ बॉयोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन सिस्टम से ही मिलेगा।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेशों के बाद खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इस संदर्भ में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी डिपो संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने डिपुओं पर सैनिटाइजर की व्यवस्था करेंगे। लाभार्थी को राशन वितरण की हर एंट्री के बाद बॉयोमीट्रिक मशीन को सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन


उसके बाद ही अगला लाभार्थी बॉयोमीट्रिक सिस्टम का प्रयोग करेगा। इसके साथ-साथ डिपुओं के बाहर साबुन और हाथ धोने की व्यवस्था भी करनी होगी। संचालकों यह भी सुनिश्चित करेंगे कि राशन लेने वाले सभी लाभार्थी डिपो में एंट्री के दौरान मास्क पहने हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंतजामों से हाईकोर्ट संतुष्ट, अपील भी हो चुकी खारिज

दरअसल, हरियाणा के ही दो डिपो संचालकों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी कि राशन डिपुओं पर बॉयोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन सिस्टम से राशन का वितरण करना संक्रमण के फैलाव के लिहाज़ से मददगार हो सकता है। याचिका के खिलाफ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हरियाणा की ओर से पैरवी करते हुए एक ठोस जवाब हाईकोर्ट में दाखिल किया गया।

जिसमें डिपुओं पर संक्रमण से बचाव व फैलाव के तमाम इंतजामों के साथ-साथ इस बात की भी जानकारी दी गई कि आखिरकार विभाग बॉयोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन सिस्टम से ही राशन वितरित क्यों करवाना चाहता है। इन जवाबों के बाद पहले हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने याचिका खारिज की और अब हाईकोर्ट की डबल बेंच ने भी इस संदर्भ में अपील खारिज कर दी है।

बिना बॉयोमीट्रिक राशन वितरण में हुआ खेल

ऐसा नहीं है कि संबंधित विभाग बॉयोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन सिस्टम को बिना किसी ठोस वजह से फिर से लागू करने पर आमादा है। लॉकडाउन में विभाग ने बिना बॉयोमीट्रिक के डिपुओं पर राशन वितरण की अनुमति दे दी थी। उसके बाद जो रिपोर्ट सामने आई उससे विभाग के आला अफसर भी हैरान रह गए।

बिना बॉयोमीट्रिक के राशन डिपो पर 95 प्रतिशत से 98 प्रतिशत तक लाभार्थियों को राशन वितरित हो गया। जो कि आज तक नहीं हुआ। सभी डिपुओं पर राशन वितरण की दर 90 से 92 प्रतिशत तक ही रही है। अफसर इस बात से हैरान रह गए कि बॉयोमीट्रिक हटते ही इतनी ज्यादा लाभार्थी अचानक कहां से आ गए। इसी गड़बड़ी की आशंका के चलते डिपुओं पर राशन वितरण बॉयोमीट्रिक से ही करना लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed