फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government Released Guidelines Regarding Mask Wearing and Fine

हरियाणा में अब 500 रुपये जुर्माना लगाने के साथ पांच मास्क मिलेंगे, फैसले का मकसद बेहद खास

Sat, 11 Jul 2020 10:33 AM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 11 Jul 2020 10:33 AM IST
सार

  • हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने सभी निकायों को दिए निर्देश
  • महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों से मास्क खरीदेंगे निकाय

विज्ञापन
Haryana Government Released Guidelines Regarding Mask Wearing and Fine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

हरियाणा में कोरोना से जंग के तहत अब स्थानीय निकाय क्षेत्रों में मास्क न पहनने पर 500 रुपये जुर्माने के साथ 5 मास्क भी दिए जाएंगे। यह मास्क महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों से खरीदे जाएंगे। शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने इस संदर्भ में प्रदेश के सभी निकाय अफसरों को निर्देश जारी किए हैं। हरियाणा सरकार ने मास्क लगाकर घरों से बाहर जाना अनिवार्य किया हुआ है।
विज्ञापन


इसके लिए तीन विभाग पुलिस, स्वास्थ्य महकमा और शहरी स्थानीय निकाय अलग-अलग लोगों के चालान कर रहे हैं। गुलहा नगर निकाय के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय के तहत नगरपालिका, नगर परिषद और नगर निगम का स्टाफ रोजाना बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर टीमें बनाकर चालान कर रहा है।
विज्ञापन


निर्देशों के तहत अब निकायों की टीमें सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न लगाए जाने का जो भी चालान करेंगी। उनका 500 रुपये का चालान किया जाएगा। इस चालान के साथ ही उन्हें 5 मास्क भी दिए जाएंगे। साथ ही उन्हें जागरूक किया जाएगा कि संक्रमण के दौर में मास्क उनके, उनके परिवार व ने लोगों के लिए कितना जरूरी है। निकायों की टीमों को इस तरह के चालान करने संबंधी अभियान को भी और तेज करने की भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों की भी होगी अच्छी कमाई

निर्देशों में कहा गया है कि नगर निकाय जुर्माने के साथ लोगों को दिए जाने वाले मास्क महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों से ही खरीदेंगे। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के तहत सूबे में प्रत्येक जिले में महिलाओं के स्वयं सहायता समूह इन दिनों कॉटन के मास्क बनाने में जुटे हुए हैं।

इन महिलाओं के मास्क सरकारी स्तर पर खरीदे जाएं इसके लिए निकायों को कहा गया है कि वे महिलाओं की इन टोलियों से संपर्क करें और थोक में उनके मास्क खरीदें। जिन्हें चालान के साथ लोगों को वितरित किए जाने हैं। इन स्वयं सहायता समूहों द्वारा दो क्वालिटी के मास्क बनाए जा रहे हैं। जिन्हें थोक में 5 व 10 रुपये प्रति मास्क के हिसाब से बेचा जाएगा। इससे इन समूहों की अच्छी कमाई होगी और यह महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी।

संक्रमण तेजी से फैल रहा है, इस बात से तो इनकार तो नहीं किया जा सकता। इसे रोकने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ-साथ लोगों की जागरूकता बहुत जरूरी है। इसी के मद्देनजर हरियाणा में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए मास्क ना पहनने वाले लोगों के साथ अनेक स्थानों पर चालान करने का भी प्रावधान है। हरियाणा में संक्रमण के कम्युनिटी स्प्रेड वाली बात नहीं है।
- डॉ एसबी कंबोज, महानिदेशक, हरियाणा स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed