फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government Project to Develop Villages According to Anna Hazare Village

अब विदेशी भी करेंगे म्हारे गांवों का दीदार, अन्ना हजारे के रालेगन सिद्धी की तर्ज होंगे विकसित

Wed, 03 Oct 2018 02:44 PM IST
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 03 Oct 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
Haryana Government Project to Develop Villages According to Anna Hazare Village
हरियाणा स्टार गांव
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के गांव रालेगन सिद्धि (अहमदनगर, महाराष्ट्र) की तर्ज पर गांवों को विकसित किया जाएगा, क्योंकि सरकार गांवों के विकास को लेकर संजीदा है। इसकी पहल करते हुए हरियाणा सरकार ने फैसला लिया है कि 10 ऐसे गांव चिह्नित किए जाएंगे, जहां का दौरा विदेशी मेहमानों को भी करवाया जा सके, ताकि विदेशी भी हरियाणा के गांवों की संस्कृति व खानपान से रूबरू हो सकें।
विज्ञापन


हरियाणा के पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने ऐसे गांवों को जल्द चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। हरियाणा सरकार ने सूबे में गांवों को विकसित करने के  लिए कई परियोजनाएं चलाई हुई हैं। इसमें सांसद व विधायक आदर्श ग्राम योजना व विकास के आधार पर गांवों को रेटिंग देने संबंधी परियोजनाएं शामिल हैं। जबकि 2294 गांवों में ग्राम सचिवालय स्थापित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


सरकार सीधे सरपंचों और ग्राम सचिवों से बातचीत कर सके, इसके लिए भी इन ग्राम सचिवालयों में वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा शुरू की जाएगी। इसी कड़ी में अब कुछ ऐसे गांव तैयार किए जाने की योजना हैं, जिनके विकास की चर्चा देश, प्रदेश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हो। इन गांवों में सरकार के विदेशी मेहमान व अन्य विदेशी लोगों को ले जाया जा सके। वे लोग वहां के विकास, हरियाणवी संस्कृति, परिवेश और खानपान से रूबरू हो सकें। यदि विदेशी मेहमान गांवों में एकाध दिन रहना भी चाहें, तो इसकी व्यवस्था करवाने का भी इंतजाम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद या विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत हम गांव गोद लेकर कार्य तो करवाते हैं परंतु वास्तव में आदर्श गांव होना अलग बात है। अन्ना हजारे के रालेगन सिद्धि गांव देश में आदर्श गांव का उदाहरण है। हमने स्टार रेटिंग वाले गांव भी चिह्नित किए हैं। ऐसे गांवों को वहां के लोगों से प्रेरणा लेकर आदर्श बनाया जाएगा। अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि हरियाणा के कम से कम 10 ऐसे आदर्श गांव की सूची तैयार करें, जहां हम अन्य प्रांतीय व विदेशी मेहमानों को भी हरियाणा की माटी का दौरा करवा सकें। आदर्श गांव विकसित करने के लिए हमें फास्ट ट्रैक पर चलना होगा, तभी हम ग्रामोदय के सपने को साकार कर सकेंगे।
- ओमप्रकाश धनखड़, विकास एवं पंचायत मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed