{"_id":"5bb48882867a5501370f05e7","slug":"haryana-government-project-to-develop-villages-according-to-anna-hazare-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब विदेशी भी करेंगे म्हारे गांवों का दीदार, अन्ना हजारे के रालेगन सिद्धी की तर्ज होंगे विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब विदेशी भी करेंगे म्हारे गांवों का दीदार, अन्ना हजारे के रालेगन सिद्धी की तर्ज होंगे विकसित
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 03 Oct 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा स्टार गांव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के गांव रालेगन सिद्धि (अहमदनगर, महाराष्ट्र) की तर्ज पर गांवों को विकसित किया जाएगा, क्योंकि सरकार गांवों के विकास को लेकर संजीदा है। इसकी पहल करते हुए हरियाणा सरकार ने फैसला लिया है कि 10 ऐसे गांव चिह्नित किए जाएंगे, जहां का दौरा विदेशी मेहमानों को भी करवाया जा सके, ताकि विदेशी भी हरियाणा के गांवों की संस्कृति व खानपान से रूबरू हो सकें।
हरियाणा के पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने ऐसे गांवों को जल्द चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। हरियाणा सरकार ने सूबे में गांवों को विकसित करने के लिए कई परियोजनाएं चलाई हुई हैं। इसमें सांसद व विधायक आदर्श ग्राम योजना व विकास के आधार पर गांवों को रेटिंग देने संबंधी परियोजनाएं शामिल हैं। जबकि 2294 गांवों में ग्राम सचिवालय स्थापित किए जा चुके हैं।
सरकार सीधे सरपंचों और ग्राम सचिवों से बातचीत कर सके, इसके लिए भी इन ग्राम सचिवालयों में वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा शुरू की जाएगी। इसी कड़ी में अब कुछ ऐसे गांव तैयार किए जाने की योजना हैं, जिनके विकास की चर्चा देश, प्रदेश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हो। इन गांवों में सरकार के विदेशी मेहमान व अन्य विदेशी लोगों को ले जाया जा सके। वे लोग वहां के विकास, हरियाणवी संस्कृति, परिवेश और खानपान से रूबरू हो सकें। यदि विदेशी मेहमान गांवों में एकाध दिन रहना भी चाहें, तो इसकी व्यवस्था करवाने का भी इंतजाम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
सांसद या विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत हम गांव गोद लेकर कार्य तो करवाते हैं परंतु वास्तव में आदर्श गांव होना अलग बात है। अन्ना हजारे के रालेगन सिद्धि गांव देश में आदर्श गांव का उदाहरण है। हमने स्टार रेटिंग वाले गांव भी चिह्नित किए हैं। ऐसे गांवों को वहां के लोगों से प्रेरणा लेकर आदर्श बनाया जाएगा। अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि हरियाणा के कम से कम 10 ऐसे आदर्श गांव की सूची तैयार करें, जहां हम अन्य प्रांतीय व विदेशी मेहमानों को भी हरियाणा की माटी का दौरा करवा सकें। आदर्श गांव विकसित करने के लिए हमें फास्ट ट्रैक पर चलना होगा, तभी हम ग्रामोदय के सपने को साकार कर सकेंगे।
- ओमप्रकाश धनखड़, विकास एवं पंचायत मंत्री