फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana government may announce relaxation for business class

व्यापारियों के लिए खुलेगा खट्टर का पिटारा, 26 को हो सकता है एलान

Fri, 24 Mar 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 24 Mar 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
haryana government may announce relaxation for business class
सीएम मनोहर लाल
हरियाणा की खट्टर सरकार ने नोटबंदी के बाद भाजपा से नाराज चल रहे व्यापारियों को साधने का खाका तैयार किया है। अब बीजेपी सरकार व्यापारियों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन गोपाल शरण गर्ग ने प्रदेश की 125 मंडियों का दौराकर और पंजीकृत व्यापारियों से चर्चा के बाद सरकार को अहम सुझाव दिए हैं। इन पर 26 मार्च को कुरुक्षेत्र में होने जा रहे व्यापारी सम्मेलन में मुहर लगना तय है।
विज्ञापन

 
सीएम मनोहर लाल पार्टी के परंपरागत वोट को पक्का करने के लिए कई घोषणाएं कर सकते हैं। साथ ही कई नई योजनाएं शुरू किए जाने की उम्मीद है। व्यापारी कल्याण बोर्ड ने सम्मेलन से पहले हरियाणा एक, हरियाणावी एक और हरियाणा का व्यापारी एक का नारा भी दिया है।
विज्ञापन


गर्ग ने बताया कि व्यापारियों से चर्चा के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को व्यापारियों के लिए सामूहिक बीमा, कर संग्रहक का दर्जा, पेंशन की सुविधा, नियमों का सरलीकरण, भयमुक्त व्यापार, आढ़तियों के जरिए पेमेंट, मार्केट फीस में राहत, लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया का सरलीकरण, बीस-बीस साल से बनी दुकानों को कंप्लीशन प्रमाण पत्र जारी करवाना और गलत बिजली बिलों से निजात दिलाने का सुझाव दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इनमें से अनेक जायज मांगों को पूरा करने की हामी भी भरी है, जिनकी घोषणा सम्मेलन में की जाएगी। गर्ग ने कहा कि सरकार व्यापारियों को राहत देने के पक्ष में है, मगर अफसरशाही रोड़े अटकाती आई है।

हो सकती है मुफ्त बीमा की घोषणा

haryana government may announce relaxation for business class
मनोहर लाल खट्टर
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग दास गर्ग ने कहा है कि 26 मार्च को कुरुक्षेत्र में होने वाले व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों के लिए सरकार की ओर से मुफ्त बीमा की भी घोषणा की जा सकती है। इस दौरान व्यापारियों को टैक्स में पांच फीसदी की राहत, पहले की तरह मंडियों में खरीद, व्यापारियों और उद्योगपतियों की सुरक्षा के मुद्दे पर भी चर्चा होगी।

प्रेसवार्ता में बजरंग दास गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ उनके निवास स्थान पर हुई बैठक में सीएम के समक्ष व्यापारियों की मांगे रखी गईं। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि यदि कोई भी अधिकारी निजी स्वार्थ के लिए व्यापारी, उद्योगपतियों को तंग करने की कोशिश करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हित में नई योजनाएं लागू की गई हैं और उनके हितों का आगे भी ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed