फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government issues order to extend lockdown till July 12 with some relaxations in the state

कोरोना संक्रमण: हरियाणा में राहत के साथ 12 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन, पढ़ें- क्या-क्या खुलेगा

Sun, 04 Jul 2021 07:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 04 Jul 2021 07:34 PM IST
सार

हरियाणा में कोरोना के मामले न्यूनतम स्तर पर हैं। लेकिन सरकार अभी संभावित तीसरी लहर को लेकर सख्त है। यही वजह है कि प्रदेश में राहत और शर्तों के साथ लॉकडाउन को 12 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन
Haryana government issues order to extend lockdown till July 12 with some relaxations in the state
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ने 12 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। हालांकि सरकार ने कुछ रियायतें भी दी हैं। हरियाणा में सभी दुकानों को खोलने की अनुमति होगी। इसके लिए समय सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक का निर्धारित किया है। वहीं मॉल्स सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक खुलेंगे। रेस्टोरेंट और बार सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खोलने की अनुमति है। 50 फीसदी क्षमता और कोरोना के बचाव के नियमों का पालन करना होगा।

विज्ञापन


रात 10 बजे तक होटल, रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी की अनुमति जा सकेगी। सरकार ने धार्मिक स्थलों को भी खोलने की मंजूरी दी है। शर्त यह है कि 50 लोगों को ही एक बार में प्रवेश देना होगा और कोरोना से जुड़े तमाम सरकारी नियमों को मानना होगा। 
विज्ञापन


कॉरपोरेट दफ्तर पूरी क्षमता से खुलेंगे। कोरोना उपायों का पालन करना होगा। मास्क, सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए शादी, अंतिम संस्कार में 50 लोग शामिल हो सकेंगे। सरकार ने बरात की अनुमति नहीं दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लब हाउस, रेस्तरां, बार और गोल्फ कोर्स को भी 50 प्रतिशत लेागों की अनुमति के साथ सुबह 10 से रात दस बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। गोल्फ के सदस्यों को प्रबंधन की अनुमति के साथ दूर-दूर रहकर ही खेलने की इजाजत है। जिम सुबह 6 बजे से रात आठ बजे तक खुल सकेंगे। सभी प्रकाशन, उद्योग और निर्माण इकाइयों को कोविड नियमों के पालन के साथ काम करने की छूटी दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed