फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government issued advisory regarding Tauktae Cyclone

ताउते चक्रवात: हरियाणा सरकार ने जारी की एडवाइजरी, लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील

Thu, 20 May 2021 01:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 May 2021 01:41 AM IST
सार

ताउते चक्रवात का हरियाणा में व्यापक असर है। बुधवार को रेवाड़ी समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई है। इसके बाद प्रदेश सरकार ने लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की। सरकार ने लोगों से यात्रा से बचने और घरों में रहने की हिदायत दी।

विज्ञापन
Haryana government issued advisory regarding Tauktae Cyclone
चक्रवात ताउते का कहर - फोटो : ANI

विस्तार

‘ताउते’ चक्रवात को लेकर हरियाणा सरकार ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। साथ ही सभी जिलों के डीसी को अलर्ट किया गया है। विपरीत स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन की तैयारी रखने के निर्देश जारी किए हैं। हरियाणा के वित्तायुक्त राजस्व और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि लोग घरों के अंदर रहें और यात्रा से बचें। साथ ही दरवाजे-खिड़की बंद रखें। अनावश्यक बिजली के उपकरणों को अनप्लग करें।

विज्ञापन


मौसम को लेकर सतर्क रहें और घरों से बाहर न निकलें। तूफान गुजरात, राजस्थान से होते हुए हरियाणा की तरफ बढ़ा है। गुरुवार को राज्य के अधिकतर जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। सभी जिलों के उपायुक्तों को नियमित मॉनिटरिंग और प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। - दुष्यंत चौटाला, डिप्टी सीएम।
विज्ञापन


तापमान में रिकॉर्ड 19 डिग्री सेल्सियस की गिरावट 
हरियाणा में ताउते के असर से तापमान में भारी गिरावट आई है। नारनौल और रोहतक में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। रोहतक में अधिकतम तापमान 21.5 और नारनौल में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र बनने व पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 20 मई को भी तेज हवाएं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसका प्रभाव 21 मई तक रहने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय घने बादल बने हुए हैं। ऐसे बादल आमतौर पर मानसून के सीजन में ही देखने को मिलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • शहर      अधिकतम   न्यूनतम
  • अंबाला-        26.4     23.0
  • हिसार-         26.2     22.8
  • नारनौल-      21.8     19.5
  • रोहतक-       21.5      21.8
  • गुरुग्राम-      23.7      21.7
  • भिवानी-      26.4      23.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed