फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government is making film and entertainment policy

दलेर मेहंदी का गीत रिलीज: हरियाणा सरकार के विकास कार्यों पर बनाया, पिंजौर में बनेगी फिल्म सिटी, फिल्म एवं मनोरंजन नीति भी बन रही

Fri, 01 Jul 2022 09:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Jul 2022 09:34 PM IST
सार

दलेर मेहंदी व उनकी धर्मपत्नी के अलावा फिल्म अभिनेता हॉबी धालीवाल, गायक पम्मी बाई, अभिनेत्री निशा, दिलबाग सिंह, सपना चौधरी इत्यादि कलाकारों ने भी गीतों को रिलीज किया।

विज्ञापन
Haryana government is making film and entertainment policy
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार फिल्म निर्माताओं एवं कलाकारों की सुविधाओं के लिए फिल्म एवं मनोरंजन नीति बना रही है। पिंजौर में करीब 60-70 एकड़ भूमि फिल्म सिटी के लिए चिह्नित की गई है। इसके माध्यम से विशेष तौर पर हरियाणा और पंजाब की संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। हरियाणा सरकार कलाकारों के साथ है, उनके हित के लिए आगे भी कार्य करते रहेंगे। 

विज्ञापन


कलाकारों को हरियाणा में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ये बातें शुक्रवार को चंडीगढ़ के होटल माउंट व्यू में कहीं। उन्होंने पंजाब व हरियाणा के दिग्गज कलाकारों को हरसंभव मदद के लिए आश्वस्त किया। मौका प्रसिद्ध गायक दलेर महेंदी के हरियाणा सरकार की उपलब्धियों व विकास कार्यों पर बनाए गए गीतों को रिलीज करने का रहा। 
विज्ञापन


दलेर मेहंदी व उनकी धर्मपत्नी के अलावा फिल्म अभिनेता हॉबी धालीवाल, गायक पम्मी बाई, अभिनेत्री निशा, दिलबाग सिंह, सपना चौधरी इत्यादि कलाकारों ने भी गीतों को रिलीज किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब-हरियाणा पहले एक ही प्रांत था। 1966 में हरियाणा अस्तित्व में आया। उस समय लगता था कि पंजाब बहुत विकसित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा विकास की राह पर कैसे आगे बढ़ पाएगा लेकिन, हरियाणावासियों के संघर्ष और उनकी मेहनत के बलबूते आज हरियाणा विकास के मामले में पंजाब से कहीं आगे निकल चुका है। समाज को सही दिशा दिखाने में एक कलाकार की बहुत अहम भूमिका होती है, क्योंकि कलाकार किसी जाति या प्रांत का नहीं होता। उसकी पहचान सिर्फ एक कलाकार के तौर पर होती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान ओएसडी नीरज दफ्तुआर, बीजेपी नेता तरुण भंडारी उपस्थित रहे।

मनोहर लाल की सोच व कार्यशाली प्रभावित करने वाली: मेहंदी
दलेर मेहंदी ने कहा कि जब वह हरियाणा से गुजरते थे तो रास्तों पर मुख्यमंत्री के हॉर्डिंग लगे देखकर उन्हें बेहद अच्छा महसूस होता था। हालांकि, वह कभी मनोहर लाल से मिले नहीं थे, परंतु उनके व्यक्तित्व और राज्य के कल्याण के लिए उनकी सोच और कार्यशैली से बहुत प्रभावित थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जानकर समझ आया कि वे मिट्टी से जुड़े व्यक्ति हैं, इसलिए जरूरतमंदों से भावानात्मक रूप से जुड़कर उनके कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं।

महिलाओं के कल्याण के लिए कई कार्य हुए
हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले सात वर्षों में विकास के काफी कार्य किए हैं। सात वर्ष पूर्व शौचालय न होने और खुले में शौच करने की आदत के कारण महिलाओं को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से आज शौचालयों की व्यवस्था के कारण महिलाओं को सही मायने में राहत मिली है। पंजाबी गायक पम्मी बाई ने कहा कि ऐसा पहली बार है कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री सभी कलाकारों को इस प्रकार एक मंच पर लाकर उनसे मुलाकात कर रहे हैं। कलाकारों को अपनी बात रखने का मौका मिला है।

हरियाणा के विकास को देखकर उन्नति की आस बंधी
गायिका डॉली गुलेरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मागदर्शन में हरियाणा में हो रहे विकास को देखकर उन्नति की आस बंधी है। पंचकूला में आते ही ऐसा भाव आता है कि मानो अपना ही प्रदेश हो। गायक कप्तान लाडी ने कहा कि हरियाणा में सड़कों का जाल बिछा है। किसी भी प्रदेश के विकास के लिए सड़क नेटवर्क का एक विशेष महत्व होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed