फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government has given recognition to CTET in the state

हरियाणा सरकार का बड़ा निर्णय: सीटेट को प्रदेश में दी मान्यता, डेढ़ लाख पात्र शिक्षकों को बड़ा झटका

Wed, 29 Sep 2021 10:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Sep 2021 10:49 PM IST
सार

सीटेट के 15वें संस्करण की परीक्षा 16 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। यह 13 जनवरी 2022 तक चलेगी। परीक्षा के लिए 19 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की अंतिम तारीख 20 अक्तूबर है। पूरे देश में यह परीक्षा 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
Haryana government has given recognition to CTET in the state
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने एचटेट-एसटेट पास डेढ़ लाख पात्र शिक्षकों को बड़ा झटका दिया है। अब प्रदेश में सीटेट (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) पास युवा भी जेबीटी, पीआरटी व टीजीटी नियुक्त हो सकेंगे। विभाग ने सीटेट को एचटेट (हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा) और एसटेट (राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा) के समान मान्यता दे दी है। इससे शिक्षा विभाग की भर्तियों में प्रदेश के युवाओं के लिए प्रतिस्पर्धा और बढ़ जाएगी।

विज्ञापन

 
विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महावीर सिंह ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। बीते छह सितंबर को ही यह निर्णय ले लिया था, जिसे 29 सितंबर से लागू माना जाएगा। अब तक सीटेट पास युवा प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक और टीजीटी पदों की भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- इनसाइड स्टोरी: आलाकमान पर दबाव डालने का सिद्धू का अंतिम पैंतरा, कैप्टन के इस्तीफे तक थी 'गुरु' की अहमियत
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के ताजा फैसले के बाद इनके लिए भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का रास्ता खुल गया है। इससे प्रदेश के एचटेट-एसटेट पास पात्र अध्यापकों के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी। चूंकि, प्रदेश सरकार पहले ही जेबीटी भर्ती से किनारा कर चुकी है। जेबीटी, पीआरटी के पद स्कूलों में सरप्लस हैं। इसलिए लंबे समय तक दोनों श्रेणी के पदों पर सरकारी भर्ती संभव नहीं है। 

टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) के पद भी बड़ी संख्या में खाली नहीं है। जो पद खाली हैं, उन पर बड़ी भर्ती फिलहाल नहीं होने वाली है। अगर सरकार भर्ती निकालती है तो सीटेट पास हजारों युवाओं के उसमें शामिल होने से प्रदेश के पात्र शिक्षकों के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। जिससे प्रदेश के अधिक युवा नौकरी पाने से वंचित रहे सकते हैं। 

अभी तक केंद्रीय नियुक्तियों में ही लागू सीटेट
हरियाणा में 2008 में एसटेट लागू हुआ। उसी की तर्ज पर एनसीईआरटी ने पूरे देश के लिए इसकी सिफारिश की। हर राज्य ने अपने स्तर पर एचटेट-एसटेट परीक्षाएं लेना शुरू कर दीं। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने अपने अधीन संचालित स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्तियों के लिए सीटेट लागू किया। इसके आधार पर केंद्रीय विद्यालयों, सैनिक स्कूलों, नवोदय विद्यालयों इत्यादि में शिक्षक नियुक्त किए जाते हैं। इसकी परीक्षा का पैटर्न एचटेट-एसटेट से बिल्कुल भिन्न है।

यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: इन उपभोक्ताओं का सारा बिल किया माफ, कनेक्शन कटा तो बिना फीस जोड़ने का आदेश

केंद्रीय नियुक्तियों में एचटेट को भी मिले मान्यता: वत्स
हरियाणा पात्र अध्यापक संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा वत्स ने कहा कि ताजा फैसले से प्रदेश के हजारों एचटेट-एसटेट पास युवा सड़कों पर आने को मजबूर होंगे। चूंकि, 7-8 साल से ये परीक्षा पास करते आ रहे युवाओं को अब तक जेबीटी, टीजीटी पदों पर नियुक्ति नहीं मिली है। सीटेट को प्रदेश में मान्यता देने से बेरोजगार पात्र युवा पिछड़ जाएंगे। हरियाणा सरकार को शिक्षा के क्षेत्र में होने वाली केंद्रीय नियुक्तियों में एचटेट-एसटेट को मान्यता दिलानी चाहिए। 2009 से 2020 तक उन्होंने पात्र अध्यापकों की लड़ाई प्रदेश में लगातार लड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed