{"_id":"6127a48e8ebc3e79be1b66ce","slug":"haryana-government-extends-the-last-date-for-admission-in-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: सरकार ने कॉलेजों में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाई, आठ सितंबर को जारी होगी पहली मेरिट सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर: सरकार ने कॉलेजों में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाई, आठ सितंबर को जारी होगी पहली मेरिट सूची
Fri, 27 Aug 2021 02:40 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 27 Aug 2021 02:40 AM IST
सार
हरियाणा के कॉलेजों में अगर कोई छात्र अभी तक दाखिला नहीं ले पाया है तो उसके लिए अच्छी खबर है। सरकार ने दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर दो सितंबर तक कर दी है। वहीं पहली मेरिट सूची अब आठ सितंबर को जारी होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं के प्रथम वर्ष के लिए ऑनलाइन दाखिला की अंतिम तिथि दो सितंबर तक बढ़ा दी है। आठ सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। कुछ कॉलेजों के प्राचार्यों व विद्यार्थियों ने स्नातक कक्षाओं के प्रथम वर्ष की दाखिला तिथि बढ़ाने की मांग की थी।
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा विभाग ने आग्रह को स्वीकृति दे दी है। नए शेड्यूल के अनुसार अब विद्यार्थी ऑनलाइन दाखिला पोर्टल पर दो सितंबर, 2021 तक अपना आवेदन व पंजीकरण कर सकेंगे। चार सितंबर तक ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन कर आठ सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
दाखिला पाने वाले विद्यार्थियों को नौ से 13 सितंबर तक फीस जमा करवानी होगी। 15 सितंबर को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। 16 से 18 सितंबर तक फीस जमा करवाई जा सकती है। अगर फिर भी कुछ सीटें खाली रहती हैं तो ओपन काउंसलिंग के लिए 21 सितंबर को दोबारा ऑनलाइन दाखिला पोर्टल खोला जाएगा।
विज्ञापन
आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को 10 फीसदी आरक्षण
हरियाणा के कॉलेजों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को दाखिले में 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने सभी सरकारी, निजी व एडेड कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश जारी किया है। कॉलेजों में स्टेट व केंद्रीय कोटा, दोनों में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।