फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government extends COVID induced restrictions till September 6

हरियाणा: सरकार ने छह सितंबर तक बढ़ाया कोरोना प्रतिबंध, रात्रि कर्फ्यू पहले ही हो चुका है खत्म

Sun, 22 Aug 2021 04:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 22 Aug 2021 04:44 PM IST
सार

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में कोरोना प्रतिबंध को छह सितंबर तक बढ़ा दिया है। हालांकि सरकार ने कुछ राहत भी प्रदान की है। सभी दुकानें कोविड गाइडलाइन के अनुसार खुलेंगी। जिम और स्पा भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे।

विज्ञापन
Haryana Government extends COVID induced restrictions till September 6
हरियाणा लॉकडाउन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन छह सितंबर तक बढ़ा दिया है। हालांकि सरकार ने रात्रि कर्फ्यू को पहले ही हटा दिया था। रेस्टोरेंट और बार 50 फीसदी की क्षमता के साथ खुलेंगे। इस दौरान कोरोना से बचाव के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। 

विज्ञापन


कोविड गाइडलाइन अपनाने पर जिम और स्पा भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे। क्लब हाऊस, रेस्टोरेंट, गोल्फ कोर्स के बार 50 फीसदी की बैठने क्षमता के साथ खोलने की अनुमति होगी। इस दौरान सामाजिकर दूरी, सैनिटाइजेशन और साफ-सफाई का ध्यान रखना होगा। दर्शक और सदस्य प्रबंधन की अनुमति के बाद ही गोल्फ खेल सकेंगे। भीड़ से बचने के लिए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


सभी दुकानें और माल्स खुलेंगे। रोजाना सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन और साफ-सफाई को अपनाने के बाद स्विमिंग पुल खोलने की इजाजत होगी। तैराक, अभ्यास करने वाले, योग्य दर्शक व कर्मचारियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगवानी होंगी। इनडोर कार्यक्रम में 100 और मैदान में 200 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी। इस दौरान सामाजिक दूरी और कोविड गाइडलाइन को अपनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थान प्रवेश और भर्ती परीक्षा आयोजित करने के लिए खुलेंगे। हालांकि इस दौरान भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की मानक संचालन प्रक्रिया और कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। कोचिंग संस्थान व पुस्तकालयों को भी खोलने की अनुमति होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed