{"_id":"61898669f0f38b614a066527","slug":"haryana-government-doctors-will-be-on-strike-for-two-hours-on-november-12-they-will-work-with-black-badges","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: 12 नवंबर को दो घंटे हड़ताल पर रहेंगे सरकारी डॉक्टर, काले बिल्ले लगाकर करेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: 12 नवंबर को दो घंटे हड़ताल पर रहेंगे सरकारी डॉक्टर, काले बिल्ले लगाकर करेंगे काम
Tue, 09 Nov 2021 01:49 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:49 AM IST
सार
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन ने सरकार से विशेषज्ञों का कैडर बनाने, पीजी पॉलिसी और केंद्र के समान एसीपी देने की मांग लगातार करती आ रही है। सरकार की तरफ से वादे भी हुए, लेकिन हकीकत में अभी तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में सरकारी डॉक्टरों ने मांगें पूरी न होने पर सरकार के खिलाफ फिर मोर्चा खोल दिया है। 9 नवंबर मंगलवार को डॉक्टर काले बिल्ले लगाकर अस्पतालों में काम करेंगे, जबकि 12 नवंबर को कार्य का बहिष्कार कर दो घंटे हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन ने पूर्व में मानी गई मांगों पर अमल न होने व अन्य मांगों की अनदेखी के विरोध में यह निर्णय लिया है। एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. जसबीर सिंह परमार ने बताया कि सरकार एसएमओ की सीधी भर्ती कर रही है। इसके वे खिलाफ हैं। 2015 के बाद उनके विरोध पर यह भर्ती बंद कर दी गई थी। अब इसे फिर से शुरू कर दिया गया है। उनकी मांग है कि वरिष्ठ डॉक्टरों को पदोन्नत कर एसएमओ बनाया जाएगा। अनेक डॉक्टर लंबे समय से पदोन्नति के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
एसोसिएशन ने सरकार से विशेषज्ञों का कैडर बनाने, पीजी पॉलिसी और केंद्र के समान एसीपी देने की मांग लगातार करती आ रही है। सरकार की तरफ से वादे भी हुए, लेकिन हकीकत में अभी तक कुछ नहीं हुआ। इसे देखते हुए एसोसिएशन ने 7 नवंबर को जिला कार्यकारिणी की बैठक कर मांगों के स्टेटस पर चर्चा की। जिसमें पाया गया कि सरकार जायज मांगों को लटकाने का काम कर रही है। इसलिए विरोध स्वरूप यह हड़ताल करने का फैसला हुआ। परमार ने कहा कि मेडिकल अफसरों व सीनियर मेडिकल अफसरों के 1096 पद भरने के लिए विभागीय चयन समिति का सदस्य सचिव निदेशक दंत विज्ञान को बनाया है। इसका भी एसोसिएशन विरोध करती है।
विज्ञापन