फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government decided to forcibly retire IG Hemant Kalsan, recommendation has been made to Center

पंचकूला सिविल अस्पताल में हंगामा: विवादित आईजी हेमंत कल्सन को जबरन रिटायर करने की सिफारिश, सीएम ने दी अनुमति

Thu, 12 May 2022 10:20 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 12 May 2022 10:20 AM IST
सार

नशे में धुत्त आईजी होमगार्ड हेमंत कल्सन पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल के नशा मुक्ति वार्ड में भर्ती युवती के पास देसी शराब की बोतल, तंबाकू और गुटखा लेकर पहुंच गया था। उसने वार्ड में भर्ती युवती को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
Haryana Government decided to forcibly retire IG Hemant Kalsan, recommendation has been made to Center
वायरल वीडियो में दिख रहे आईजी होमगार्ड हेमंत कल्सन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हरियाणा सरकार ने विवादित आईपीएस हेमंत कल्सन को जबरन रिटायर करने की तैयारी कर ली है। कल्सन लंबे समय से विवादों से घिरे चले आ रहे हैं। ताजा मामला पंचकूला सिविल अस्पताल में नशे में धुत होकर हंगामा करने से जुड़ा हुआ है। इसी को देखते हुए उन्हें समय से पहले जबरन रिटायर करने की सिफारिश केंद्र सरकार से की गई है।

विज्ञापन


सरकार ने पंचकूला मामले की जांच के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था। सूत्रों के अनुसार समिति ने कल्सन को समय पहले रिटायर करने की सिफारिश भारतीय पुलिस सेवा रूल्स 18(3) में मृत्यु सह सेवानिवृत्ति लाभ के तहत की गई है। इसमें प्रावधान है कि सरकार जनहित में किसी भी विवादित अधिकारी को समय से पहले सेवानिवृत्त कर सकती है। सरकार के केंद्र से सिफारिश के आधार पर मंजूरी मिलने के बाद संबंधित अधिकारी को तीन महीने का नोटिस व वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन


कल्सन की सरकारी सेवा से रुख्सती पर मुख्यमंत्री भी सैद्धांतिक सहमति दे चुके हैं। इसके बाद कल्सन के पास न्यायालय जाने का ही रास्ता बचेगा। एचपीएस भर्ती कल्सन 2001 में आईपीएस पदोन्नत हुए थे। उनका विवादों से पुराना नाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला सिविल अस्पताल में नशे में मचाया था हंगामा 

नशे में धुत्त आईजी होमगार्ड हेमंत कल्सन पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल के नशा मुक्ति वार्ड में भर्ती युवती के पास देसी शराब की बोतल, तंबाकू और गुटखा लेकर पहुंच गया था। उसने वार्ड में भर्ती युवती को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की कोशिश की। जब स्टाफ नर्स ने रोकने की कोशिश की तो गाली-गलौज कर दुर्व्यवहार किया और कहा कि यह मेरी हनीप्रीत है, आजा तुझे भी बना दूं। इस पर स्टाफ नर्स ने सेक्टर-7 थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आईजी होमगार्ड हेमंत कल्सन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर किया है। कल्सन ने कुछ समय पहले ही युवती को नशा मुक्ति में भर्ती करवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed