फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government considering two-days lockdown in Haryana

उत्तर प्रदेश की तर्ज पर हरियाणा में लग सकता दो दिन का लॉकडाउन, गृह मंत्री अनिल विज ने दिए संकेत

Tue, 14 Jul 2020 02:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 Jul 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
Haryana Government considering two-days lockdown in Haryana
गृह मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर दो दिन का लॉकडाउन करने पर प्रदेश सरकार विचार कर रही है। गृह मंत्री अनिल विज ने इस बात के संकेत दिए हैं। सूबे में गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक और झज्झर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। गृह मंत्री ने कहा कि हरियाणा में कोरोना के बढ़ रहे मामलों को लेकर सरकार गंभीर है। हालांकि रिकवरी रेट बढ़िया है। रोजाना बढ़ रहे आंकड़ों को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। ऐसे में प्रदेश सरकार किसी भी समय कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

विज्ञापन


प्रदेश में इस समय रोजाना करीब 600 मामले कोरोना पॉजिटिव सामने आ रहे हैं। जिसमें अधिकतर मामले दिल्ली के साथ लगते क्षेत्रों में ही आ रहे हैं। अनलॉक टू के साथ ही प्रदेश में कोराना का ग्राफ बढ़ गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर एनसीआर क्षेत्र में लगातार अधिकारियों के माध्यम से निगरानी रखे हैं लेकिन कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- तस्वीरें: अचानक पहुंचा बंदर, कुर्सी पर बैठ पेन पकड़ा, चालान बुक जांची, ट्रैफिक पुलिस हैरान!
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि पहले भी दिल्ली बार्डर दो बार सील हो चुका है। बार्डर सील होने पर सबसे अधिक दिक्कत दिल्ली के लोगों को होती है। रोजमर्रा की सप्लाई के अलावा दिल्ली में नौकरी पेशा लोग परेशान होते हैं। पहली बार जब बार्डर सील हुआ तो लोग हाईकोर्ट भी गए थे। जिसके बाद हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए ही सरकार ने बार्डर सील किया था। ऐसे में यदि दिल्ली बार्डर एक बार फिर से सील हुआ तो परेशानी का सामना दोबारा करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed