अगर आप से कहा जाए कि क्या आपने कभी किसी बंदर को चालान बुक और पेन के साथ कुर्सी में रोड पर बैठे देखा है तो शायद आप भी हैरत में पढ़ जाएंगे। लेकिन ऐसा ही एक अजीब वाकया पंजाब में देखने को मिला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। आइए पढ़ते हैं पूरा मामला...
दरअसल, रविवार को पंजाब के जालंधर में उस वक्त अजीब स्थिति बन गई, जब कर्फ्यू और लॉकडाउन के बीच उत्पाती बंदर ने पुलिस वालों की ट्रैफिक चालान बुक और कुर्सी पर कब्जा कर लिया। घटना जालंधर के रामामंडी चौराहे की है और इसका किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस दौरान बंदर ने पुलिसवालों से खूब दौड़-भाग करवाई।
बंदर ट्रैफिक पुलिस की चालान बुक लेकर काफी देर तक टेबल पर कब्जा करके बैठा रहा। इतना ही नहीं उसने पेन हाथ में पकड़ लिया और बाकायदा ट्रैफिक चालान बुक के पन्ने पलट कर देखे। मानो वह अध्ययन कर रहा हो कि चालान बुक क्या होती है और चालान कैसे काटते हैं। वहीं इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरत में पढ़ गए।
दृश्य कुछ ऐसा लग रहा था कि बंदर खुद चालान काटने जा रहा हो। इस दौरान पुलिस वाले मूकदर्शक बन देखते रहे। एक पुलिस कर्मचारी ने अपनी बंदूक को उसकी तरफ बढ़ाया तो बंदर छलांग लगाकर कुर्सी से मेज पर आकर बैठ गया और पुलिस कर्मचारी को डराने लगा।
5 of 5
Punjab
- फोटो : अमर उजाला
काफी मशक्कत से एक महिला कांस्टेबल ने चालान बुक को मेज से उठा लिया लेकिन बंदर ने झपटकर छीनने की कोशिश की जिसमें वह कामयाब नहीं हो पाया। अब चालान बुक और पेन पकड़े बंदर का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है तो वहीं लोगों में कौतूहल का विषय भी बना है।