{"_id":"5a36cb4b4f1c1b8e698c267d","slug":"haryana-government-chintan-shivir-ends","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाच-गाकर लौटी सरकार, चिंतन शिविर को खेमका ने बताया- मेंढक कूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाच-गाकर लौटी सरकार, चिंतन शिविर को खेमका ने बताया- मेंढक कूद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 18 Dec 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
Haryana Government 'Chintan Shivir'
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवाणु की टिंबर ट्रेल हाईट्स में हरियाणा की भाजपा सरकार का तीन दिवसीय चिंतन शिविर लकीर पीटने से ज्यादा कुछ नहीं रहा। तीन दिन तक सरकार ने अफसरशाही के साथ तीन साल पूरा होने का जश्न मनाया और पुरानी योजनाओं पर ही मंथन करते रहे। या यूं कहें कि सरकार तीन दिन हिमाचल प्रदेश की सर्द वादियों में नाच-गाकर लौट आई और चिंतन एक तरह से बेकार ही साबित हुआ।
इस पर विपक्ष ने तो सवाल उठाए ही सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व खेल विभाग के प्रधान सचिव अशोक खेमका ने भी चिंतन शिविर पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। उन्होंने ट्वीट कर इसे मेंढक कूद करार दिया है। सरकार की ओर से गठित वर्किंग ग्रुप के अधिकांश सुझाव नई बोतल में पुरानी शराब जैसे हैं। किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर लीपापोती ही की गई है। अन्य विभागों के सुझावों में भी कुछ खास नहीं है। सरकार के लिए असहज स्थिति शिविर के दौरान उस समय हो गई जब सुशासन पर ब्याख्यान देने केलिए बुलाए गए बुद्घिजीवियों ने भाजपा सरकार की जमकर बखियां उधेड़ी और अब तक कार्यकाल को लेकर आईना भी दिखाया।
विधायकों में अब भी असंतोष, लंच में पहुंचे गिने-चुने
चिंतन शिविर के बाद सरकार भले ही अपनी पीठ थपथपाए पर भाजपा विधायक अपनी की सरकार से संतुष्ट नहीं हैं। शिविर के अंतिम दिन रविवार को टिंबर ट्रेल में रखे गए लंच में गिने-चुने विधायक ही पहुंचे। प्रदेश में भाजपा विधायकों की संख्या 47 है, लेकिन एक तिहाई भी लंच के लिए नहीं आए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार के कामकाज पर पहले से उंगली उठाते आ रहे असंतुष्ट विधायक अब भी संतुष्ट नहीं हुए हैं। विधायकों में शिविर से दूर रखे जाने को लेकर भी नाराजगी है। लंच का लॉलीपॉप दिए जाने पर भी कुछ ने ऐतराज जताया है।

यह उच्च स्तरीय मेंढक कूद : खेमका
आईएएस अशोक खेमका
- फोटो : file photo
यह उच्च स्तरीय मेंढक कूद : खेमका
आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने सरकार के चिंतन शिविर पर तीखा ट्वीट किया है। खेमका ने लिखा है कि िब्रेन स्टार्म वाइल्ड आईडियाज। मूल्यांकन करो और इन्हें अपनाने व लागू करने का साहस जुटाओ। ये केवल उच्च स्तर पर संस्थागत मेंढक कूद थी।
गुत्थी ने रखा विज के कंधे पर हाथ, विज ने झटका
कॉमेडियन व अभिनेता सुनील ग्रोवर ने शायद ही ऐसा सोचा होगा जो बीते शनिवार को उनके साथ टिंबर ट्रेल हाइट्स में हुआ। गुत्थी के नाम से मशहूर सुनील ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के कंधे पर कार्यक्रम के दौरान हाथ रख दिया। विज भी ठहरे बेबाक, उन्होंने सुनील का हाथ एकदम से झटक दिया। जिससे उन्हें सबके सामने असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।
सीएम की पीसी में विज पहुंचे लेट, पांचों राज्यमंत्री गायब
शिविर के बाद पिंजौर गार्डन में रखी सीएम की प्रेस कांफ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज काफी लेट पहुंचे। उनके पहुंचने के लगभग दस मिनट बाद कांफ्रेंस खत्म हो गई। यही नहीं, सरकार के पांचों राज्यों मंत्री नायब सैनी, कर्ण देव कांबोज, मनीष ग्रोवर, बनवारी लाल और कृष्ण बेदी दिखे ही नहीं। विधायक सीमा त्रिखा, लतिका शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ही इसमें शामिल हुए।