फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government approves wages hike of guest teachers

हरियाणाः गेस्ट टीचरों को आजादी दिवस का तोहफा, सरकार ने दी वेतन बढ़ोतरी को हरी झंडी

Wed, 15 Aug 2018 08:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 15 Aug 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
Haryana government approves wages hike of guest teachers
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा सरकार ने गेस्ट टीचरों को आजादी दिवस का बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गेस्ट टीचरों के वेतन वृद्धि के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। साथ ही गेस्ट टीचरों को 5 आकस्मिक अवकाश की सुविधा भी मिलेगी। हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अतिथि अध्यापकों के वेतन में 25 फीसदी बढ़ोतरी करने की स्वीकृति देकर उनको स्वतंत्रता दिवस का तोहफा दिया है। 
विज्ञापन


शर्मा ने बताया कि जेबीटी व सीएंडवी अतिथि अध्यापकों को अब 26000 रुपये मासिक मिलेंगे, जबकि पहले 21715 रुपये मिलते थे। इनके अलावा अब टीजीटी अतिथि अध्यापकों को 30000 रुपये व पीजीटी अध्यापकों को 36000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। शर्मा ने बताया कि इन अतिथि अध्यापकों को पहले वर्ष में 15 आकस्मिक अवकाश मिलते थे, जबकि इन अवकाशों को बढ़ाकर अब 20 आकस्मिक अवकाश प्रतिवर्ष कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed