{"_id":"6564a1ec60dd7a506f03e798","slug":"haryana-government-alert-after-infection-cases-increases-in-china-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में संक्रमण: केंद्र के बाद हरियाणा सरकार भी सतर्क, सभी सीएमओ को तैयारियों की समीक्षा का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन में संक्रमण: केंद्र के बाद हरियाणा सरकार भी सतर्क, सभी सीएमओ को तैयारियों की समीक्षा का आदेश
Mon, 27 Nov 2023 07:38 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 27 Nov 2023 07:38 PM IST
सार
केंद्र सरकार की गाइडलाइन के बाद हरियाणा के सभी सीएमओ को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों का ध्यान रखें और लगातार बुखार आने पर तुरंत डॉक्टरों से संपर्क करें। किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन के उत्तरी क्षेत्र में तेजी से फैल रहे एवियन इन्फ्लूएंजा एच9एन2 के मामलों और बच्चों में सांस की बीमारी को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अलर्ट जारी करने के बाद हरियाणा सरकार ने भी सतर्कता बरतने का आदेश जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक ने प्रदेश के सभी सीएमओ को तैयारियों की समीक्षा का निर्देश दिया है। साथ ही बच्चों में निमोनिया के मामलों की निगरानी बढ़ाने और कोरोना के समय जारी की गई सभी हिदायतों के पालन को कहा गया है।
विज्ञापन
जारी निर्देशों में कहा गया है कि प्रदेश के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में बच्चों में निमोनिया के मामलों की निगरानी बढ़ाई जाए। साथ ही इसकी रिपोर्ट लगातार मुख्यालय भेजी जाए। वहीं, अस्पतालों में बच्चों से संबंधित दवाइयों, ऑक्सीजन आदि की व्यवस्था के लिए भी समीक्षा करके मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जाए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि इन्फ्लूएंजा संक्रमण के लक्षण कोरोना वायरस से काफी समान हैं। ऐसे में सभी राज्यों को कोरोना संक्रमण को लेकर पहले से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डॉ. सोनिया त्रिखा खुल्लर ने कहा कि देश में कहीं भी एच9एन2 के मामले की पुष्टि नहीं हुई है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के बाद प्रदेशभर के सीएमओ को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। अभिभावक अपने बच्चों का ध्यान रखें और लगातार बुखार आने पर तुरंत डॉक्टरों से संपर्क करें।
विज्ञापन