फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government affordable electricity for Domestic consumers today

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, सस्ती कर दी बिजली, जानें किसे और कितना मिलेगा फायदा

Wed, 12 Sep 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Sep 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
Haryana Government affordable electricity for Domestic consumers today
सांकेतिक तस्वीर
 हरियाणा सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली सस्ती कर दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिजली दरों में कटौती की घोषणा विधानसभा में की। मानसून सत्र के दौरान सरकार का निर्णय घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत लाया है। मासिक 200 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को अब ढाई रुपये प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना होगा। अभी तक बिजली निगम प्रति यूनिट 4.50 रुपये की दर से बिल वसूल रहे थे।
विज्ञापन


 बिजली उपभोक्ताओं के यह राहत मासिक तौर पर प्रदान की गई है। हर माह दो सौ यूनिट खपत पर यही दर लागू रहेगी। चूंकि, प्रदेश में बिजली बिल दो माह का एक साथ वसूला जाता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यदि किसी गरीब परिवार की बिजली की खपत मासिक 50 यूनिट तक रहती है तो उस परिवार को बिजली की दर 2 रुपये प्रति यूनिट के अनुसार लगाई जाएगी। इस प्रकार से कुल लगभग 437 रुपये प्रतिमाह का लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन


 यह वर्तमान बिल के अनुसार 46.6 प्रतिशत बनता है। इस घोषणा का लाभ हरियाणा के 41 लाख 53 हजार घरेलू उपभोक्ताओं  को होगा। सरकार का यह निर्णय पहली अक्टूबर से प्रदेश में लागू हो जाएगा। सीएम ने कहा कि पांच सौ यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को भी मासिक बिल में 437 रुपये का फायदा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा, उन्होंने वादा किया था कि राज्य सरकार बिजली की दरों में कमी करेगी। बिजली दरों में कटौती कर उस वादे को सरकार ने पूरा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिषदों का बजट अगले साल से 25 करोड़ रुपये

Haryana Government affordable electricity for Domestic consumers today
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा सरकार अगले साल से जिला परषिदों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पढ़ी-लिखी पंचायतों का निर्णय वर्तमान सरकार ने लिया। जिला परिषद का स्वरूप बढे़ इसके लिए एक अंतर जिला परिषद बनाई गई। जिला परिषद का बजट अभी एक करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपए किया गया था, अगले वर्ष से यह बजट 25 करोड रुपए होगा।

एक किलोमीटर दायरे में 11 घर होने पर मुफ्त बिजली कनेक्शन
हरियाणा के किसी भी गांव के लाल डोरे के एक किलोमीटर के दायरे के अंदर स्थित ढाणी को सरकार बिना खर्च लिए बिजली कनेक्शन देगी। वहीं, एक किलोमीटर के दायरे के अंदर 11 घर होने वाले बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करने पर भी मुफ्त कनेक्शन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रश्नकाल के दौरान विधानसभा में यह घोषणा की। 

इनेलो विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने सदन में ढाणियों और डेरों को सिंगल फेज कनेक्शन उपलब्ध कराने की कोई योजना होने का सवाल पूछा था। सीएम ने कहा कि पिछली स्कीमें उसी प्रकार से चलती रहेगी, लेकिन ढाणियों व एक किलोमीटर के दायरे के लिए यह नई व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि क्षेत्र में पीएटी स्कीम के तहत अभी 3 घंटे अतिरिक्त बिजली दी जा रही है, इसकी अवधि को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए योजना तैयार करेंगे। 

कृषि के लिए बिजली कनेक्शन देने की भी एक योजना पर विचार किया जा रहा है, जिसके तहत कुछ आइसोलेटेड क्षेत्र में जहां बिजली उपलब्ध नहीं होती है, को अक्षय ऊर्जा या सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा ताकि ऐसे लोगों के लिए किसी न किसी प्रकार से बिजली की व्यवस्था हो सके। सीएम ने कहा कि जहां इकलौते घर होंगे, वहां भी सौर ऊर्जा से बिजली मुहैया कराएंगे। ताकि रात के समय भी बिजली उपलब्ध हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed