फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana girls win gold medals in wrestling championship

कोच बेटी का कमाल, हर खिलाड़ी को दिलाया गोल्ड

Wed, 10 Feb 2016 02:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Wed, 10 Feb 2016 02:07 PM IST
विज्ञापन
haryana girls win gold medals in wrestling championship

तेलंगाना में आयोजित नेशनल लेवल की कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा की लड़कियों ने हिस्सा लेकर सभी दस गोल्ड हासिल किए। हिसार की कोच पूजा ढांडा पहली बार कुश्ती की टीम को लेकर गई हर खिलाड़ी को गोल्ड दिलाकर वापस लाईं।

विज्ञापन


राजीव गांधी खेल अभियान के तहत कुश्ती की अंडर 16 नेशनल चैंपियन दो से पांच फरवरी को तेलंगाना में आयोजित की गई। इसमें हिसार की लेडी कोच पूजा ढांडा के नेतृत्व में हरियाणा की टीम ने हिस्सा लिया। टीम में शामिल हर एक लड़की ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
विज्ञापन


ऐसा पहली बार हुआ कि टीम की हर एक खिलाड़ी को गोल्ड मेडल मिला हो। इससे पहले हर जिला स्तर पर कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया था। इसके बाद प्रदेश स्तरीय टीम का चयन किया गया था। 22 से 31 जनवरी तक इन खिलाड़ियों के लिए पानीपत में कैंप लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में 18 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें हरियाणा का मुकाबला सीधे तौर पर पंजाब तथा महाराष्ट्र की लड़कियों से था। बतौर कोच पूजा ढांडा की यह पहली परीक्षा थी।

पिछले साल ही पूजा खेल विभाग में कुश्ती कोच के तौर पर नियुक्त हुई थी। उन्हें हिसार महाबीर स्टेडियम में नियुक्त किया गया था। पूजा खुद इंटरनेशनल लेवल की कुश्ती खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने यूथ ओलंपिक में, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप, सीनियर एशिया चैंपियनशिप में पदक हासिल किए थे।


इन्होंने जीता गोल्ड

38 किलोग्राम भारवर्ग में मनीषा, 40 किलोग्राम भार वर्ग में नेहा, 43 किलोग्राम में वंदना, 46 किलोग्राम में संगीता, 49 किलोग्राम में अंजलि, 52 किलोग्राम में अंजू, 56 किलोग्राम में सोनिका, 60 किलोग्राम में करुणा, 65 किलोग्राम में टीना, 65 से अधिक किलोग्राम भार वर्ग में अंशू ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed