फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana GDP BS Sandhu on Roadways buses speed

बोईंग की तरह बस चलाते हैं रोडवेज ड्राइवर, लगता है डर: डीजीपी संधू

Wed, 31 Jan 2018 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/झज्जर Updated Wed, 31 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
Haryana GDP BS Sandhu on Roadways buses speed
Haryana Roadways Bus - फोटो : File Photo
हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने कहा है कि हाईवे पर सफर करते समय रोडवेज की बसों और पुलिस वालों की गाड़ी से डर लगता है। दोनों के ही चालक ऐसे वाहन चलाते हैं जैसे बोईंग उड़ा रहे हैं। डीजीपी के इस बयान पर परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने असहमति जताते हुए कहा कि रोडवेज चालक यदि ऐसे बस चलाते हैं तो पुलिस उनका चालान कर सकती है। दोनों ही पुलिस आडिटोरियम में पांचवीं राज्यस्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि उनकी ड्यूटी ऐसी है उन्हें ज्यादातर हाईवे पर चलना पड़ता है। हाईवे पर रोडवेज बस और पुलिस की गाड़ियों के चालक ऐसे ड्राइविंग करते हैं जैसे जहाज उड़ा रहे हों। दोनों की स्पीड बहुत होती है और कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं डीजीपी के बयान पर मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने असहमति जताई। उन्होंने कहा कि रोडवेज के चालक बस ठीक चलाते हैं। यदि रिपोर्ट ली जाए तो उनके एक्सीडेंट की संख्या कम निकलेगी। यदि कोई तेज बस चलाता है तो पुलिस उनका चलान कर सकती है। परिवहन मंत्री ने कहा बस चालकों की स्पीड नियंत्रित करने के लिए स्पीड गवर्नेंस लगाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे 10वीं के दो छात्रों को बस ने कुचला, मौत

Haryana GDP BS Sandhu on Roadways buses speed
accident - फोटो : Demo Photo
बहादुरगढ़-झज्जर मार्ग पर गांव कबलाना के पास सड़क पार कर रहे 10वीं कक्षा के दो छात्रों को एक निजी बस ने कुचल दिया। दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। 

हादसे में मरने वाला छात्र सुनील गांव के कैब्रिंज स्कूल और राहुल गांव के सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ते थे। दोनों शाम को खेतों में व्यायाम करने गए थे। इस दौरान सुनील और राहुल चाचा के कहने पर ट्यूबवेल का इंजन बंद करने चले गए थे। परिजनों के अनुसार जब दोनों लौट रहे थे तो सड़क पार करने के दौरान बहादुरगढ़ से झज्जर जा रही निजी बस ने उन्हें चपेट ले लिया।

कुछ लोग घटनास्थल पर थे, लेकिन गति तेज होने की वजह से बस का नंबर नहीं देख पाए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल भिजवाया। झज्जर थाना इंचार्ज सोमबीर ने बताया कि अज्ञात निजी बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed