{"_id":"6045e48e8ebc3ed8b949d559","slug":"haryana-former-cm-bhupinder-singh-hooda-protest-against-hike-in-petrol-diesel-price-along-with-congress-mlas","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विधानसभा : ट्रैक्टर पर बैठकर पहुंचे पूर्व सीएम हुड्डा, विधायकों ने रस्सी से खींचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विधानसभा : ट्रैक्टर पर बैठकर पहुंचे पूर्व सीएम हुड्डा, विधायकों ने रस्सी से खींचा
Mon, 08 Mar 2021 02:18 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 08 Mar 2021 02:18 PM IST
सार
- डीजल और पेट्रोल के बढ़े दामों के विरोध में हरियाणा कांग्रेस का प्रदर्शन
- ट्रैक्टर पर बैठकर विधानसभा पहुंचे।हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन
ट्रैक्टर पर बैठक पंजाब विधानसभा पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीजल और पेट्रोल के बढ़े दामों के विरोध में सोमवार को हरियाणा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ट्रैक्टर पर बैठकर विधानसभा पहुंचे। इस दौरान तीन बार उनके ट्रैक्टर को रोका गया। पहले सचिवालय चौक पर, फिर विधानसभा चौक और उसके बाद विधानसभा सभा के मुख्य द्वार पर। हालांकि बाद में उनको जाने दिया गया।
विज्ञापन
कांग्रेसी विधायकों ने रस्सी से उनका ट्रैक्टर खींचा और अंदर पहुचे। इस दौरान कांग्रेसियों ने नारेबाजी भी की। हुड्डा ने कहा कि महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। किसान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन