फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Farmers Protest Against Agriculture Ordinance

कृषि बिलों पर हरियाणा में भी करवट बदल रही राजनीति, कांग्रेस के बाद 'जजपा' के तेवर तल्ख

Fri, 18 Sep 2020 10:28 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 18 Sep 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
Haryana Farmers Protest Against Agriculture Ordinance
प्रेस वार्ता संबोधित करते दिग्विजय चौटाला - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार के कृषि बिल के तीन अध्यादेशों पर हरियाणा की राजनीति भी करवट बदल रही है। कांग्रेस किसानों से जुड़े इस मुद्दे पर पहले से कड़ा रुख अख्तियार किए हुए थी, अब जजपा के तेवर भी तल्ख हो गए हैं। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सरकार में होने के नाते गठबंधन धर्म को पूरी तरह निभा रहे हैं, लेकिन उनके छोटे भाई दिग्विजय चौटाला ने किसानों के हित में आवाज बुलंद कर दी है।
विज्ञापन


दिग्विजय के साथ प्रेस वार्ता में प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह का होना साफ दर्शाता है कि जेजेपी किसानों के साथ खड़ी हो चुकी है। जिससे सत्तारूढ़ भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भाजपा प्रदेश में जेजेपी के समर्थन से ही सरकार बनाए हुए है। जेजेपी के कड़े तेवर सरकार के भीतर व बाहर भाजपा की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। जजपा की राजनीति का आधार भी किसान राजनीति है।
विज्ञापन


ताऊ देवीलाल से लेकर दुष्यंत चौटाला तक की राजनीतिक पृष्ठभूमि का मजबूत आधार किसान ही हैं। तीन कृषि अध्यादेशों को लेकर जेजेपी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। वह कतई नहीं चाहेगी कि इनकी आंच सरकार या उनकी पार्टी तक पहुंचे। ऐसे में दुष्यंत गठबंधन तो दिग्विजय किसान बंधन निभाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश की राजनीति कृषि अध्यादेशों के वीरवार को संसद में पास होने के बाद क्या करवट बदलती है, इस पर निगाहें टिकी रहेंगी। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने साफ कर दिया है कि किसान आंदोलन किसान प्रायोजित नहीं, समर्थित है। सरकार चौथा अध्यादेश लाकर संसद में यह कानून बनवा दे कि मंडी के बाहर भी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बिकेगी और जो इस मूल्य पर नहीं खरीदेगा, उसे दंडित किया जाएगा। इससे वह कुछ हद तक संतुष्ट हो सकते हैं।

किसानों पर नहीं, देवीलाल परिवार पर चली लाठी : दिग्विजय

जननायक जनता पार्टी हमेशा किसानों के साथ थी, साथ रहेगी और किसानों के हित हमारे लिए हमेशा सर्वोपरि हैं। किसानों पर कोई लाठी चली है तो वह उन किसानों पर नहीं, बल्कि चौधरी देवीलाल के परिवार पर चली है। यह बात इनसो के राष्टीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। दिग्विजय ने कहा कि लाठी झेलने वाले किसानों से जेजेपी माफी मांगती है। हमारा जन्म भी किसान परिवार में हुआ और उनकी पीड़ा व समस्याओं को अच्छी तरह समझते हैं।

 दिग्विजय ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हुड्डा एंड कंपनी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को बदनाम करने की साजिशें रच रही है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि लाठीचार्ज में अगर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की कोई भूमिका है तो वे साबित कर दिखाएं। जेजेपी पूरी तरह किसानों के साथ है और किसान की फसल का एमएसपी बरकरार रहेगा, इसको लेकर किसानों को गुमराह और परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।

दिग्विजय ने कहा कि हमने सबसे पहले किसानों पर लाठीचार्ज की वीडियो देखने के बाद घटना को गलत बताते हुए इसकी निंदा की। जेजेपी ने यह भी स्पष्ट किया था कि जिसने भी किसानों पर लाठीचार्ज के आदेश दिए, उसकी जांच होनी चाहिए। किसानों को भ्रमित करने का कार्य किया जा रहा है जबकि केंद्र व राज्य सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि किसानों की फसल पर न्यूतम समर्थन मूल्य अनुसार खरीदने की नीति बरकरार रखेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि 25 सितंबर को जब धान की फसल की खरीद होगी तब यह स्पष्ट हो जाएगा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व प्रदेश सरकार की किसानों को लेकर क्या नीयत है। दिग्विजय ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल अपने स्वार्थ की खातिर किसानों को भ्रमित कर रहे है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि के बहकावे में न आएं, सरकार किसानों के हित में है। लाठीचार्ज पर सरकार पूरी तरह गंभीर है, जो हुआ वो गलत हुआ और जिसने किया उसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed