फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Expectations from Modi Govt Rail Budget

रेल बजट से हरियाणा को चाहिएं ये सौगातें

Tue, 08 Jul 2014 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 08 Jul 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
Haryana Expectations from Modi Govt Rail Budget

लोकसभा चुनाव की आशातीत सफलता के बाद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पटखनी देने की सोच रहे भाजपा के सांसदों के लिए रेल बजट चुनौती से कम नहीं है। मोदी सरकार ने हरियाणा के दो सांसदों को मंत्री बनाकर तोहफा दे दिया है।

विज्ञापन


अब असली तोहफा रेल बजट में भाजपा सांसदों की बात को मान कर ही मिलेगा। राव इंद्रजीत और कृष्णपाल गुर्ज्जर के अलावा हरियाणा की जनता को केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज और वीके सिंह से भी उम्मीद है।
विज्ञापन


प्रदेश की जनता यह जानती है कि भले ही सुषमा स्वराज और वीके सिंह के चुनाव क्षेत्र अलग रहे हैं, लेकिन वे हरियाणा के हितों को नजर अंदाज नहीं कर सकते।

लिहाजा इस बार रेल मंत्री सदानंद गौड़ा के पिटारे से हरियाणा को कई बड़ी घोषणाओं और रेल रूट का तोहफा मिल सकता है। संभव है एनसीआर, अंबाला, यमुनानगर की कुछ लंबित योजनाओं को गति मिल जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिल सकती है इनकी मंजूरी

Haryana Expectations from Modi Govt Rail Budget

यमुना नगर-चंडीगढ़ वाया साढौरा रेल लाइन बिछाने की योजना को मंजूरी मिल सकती है। यह मामला कई वर्षों से योजना आयोग के पास अटका हुआ है।

सांसदों ने रेल मंत्री को सूची सौंपी

हरियाणा के अधिकतर सांसदों ने कोच फैक्ट्री, ओवर ब्रिज, अंडर ब्रिज, बॉटलिंग प्लांट और नई रेल लाइन जैसी सूची रेल मंत्री को सौंपी है।

सांसदों की ये हैं मांगें

  • गुड़गांव से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने रेवाड़ी रेल लाइन योजना की स्वीकृति की मांग की है
  • फरीदाबाद के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्ज्जर की बॉटलिंग प्लांट की मांग है
  • अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया ने यमुनानगर से चंडीगढ़ वाया साढौरा रेल लाइन सहित अन्य मांगें की हैं
  • अशोक तंवर के समय स्वीकृत अग्रोहा सिरसा रेल लाइन का काम शुरू करने की मांग सांसद चरणजीत सिंह की है
  • हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने चंडीगढ़ से हिसार को जोड़ने की मांग की है

अंबाला डिवीजन से चल सकती हैं नई ट्रेनें

Haryana Expectations from Modi Govt Rail Budget

अंबाला रेल मंडल उत्तर हरियाणा का बड़ा केंद्र है, यहां से कई नई ट्रेनों का चलना प्रस्तावित है। रेल मंत्री की मेहरबानी यदि अंबाला मंडल पर हो गई तो हरियाणा की जनता के लिए लाटरी लग जाएगी।

घोषणाएं हुईं, लेकिन काम नहीं हुए:

  • असंध कैथल करनाल से रादौर वाया यमुनानगर रेल लाइन बिछाने की घोषणा हुई, लेकिन काम नहीं हुआ
  • जगाधरी से चंडीगढ़ वाया साढौरा रेल लाइन की घोषणा हुई, लेकिन काम नहीं हुआ
  • मेवात में रेल लाइन योजना शुरू हो चुकी है, लेकिन काम नहीं हुआ
  • हांसी रोहतक रेलवे लाइन को मंजूरी दी, लेकिन काम नहीं हुआ
  • अग्रोहा सिरसा रेल लाइन का प्रोजेक्ट पिछले बजट में मंजूर हुआ, अब स्थानीय सांसद कर रहे हैं पैरवी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed