फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana ex-minister passed away due to corona virus in delhi

हरियाणा के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जैन का कोरोना संक्रमण से निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Mon, 16 Nov 2020 06:39 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 16 Nov 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Haryana ex-minister passed away due to corona virus in delhi
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश जैन का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। वे पानीपत के जाटल गांव की पंचायत के कई बार सरपंच चुने गए। हरियाणा सरकार में निर्दलीय विधायक बनने के बाद जैन दो बार कैबिनेट मंत्री भी बने। दिल्ली के अस्पताल में रविवार देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली। 

विज्ञापन


दो दिन पहले ही जैन को दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां जांच के दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। निधन के बाद सोमवार को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव के सरपंच से राजनीतिक कैरियर शुरू करने वाले ओम प्रकाश जैन 2009 में पानीपत ग्रामीण विधानसभा से निर्दलीय विधायक बने थे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार को समर्थन देकर वे परिवहन मंत्री बने थे। 
विज्ञापन


इससे पहले वे 1996 में पानीपत शहरी विधानसभा से निर्दलीय विधायक चुने गए थे, उस समय चौधरी बंसीलाल सरकार को समर्थन देकर शिक्षा मंत्री बने थे। गौरतलब है कि जैन पानीपत मार्केट कमेटी के चेयरमैन भी रहे। उन्होंने 6 बार विधानसभा चुनाव लड़ा और दो बार अपने दम पर जीत दर्ज की। जैन हरियाणा हरको बैंक के चेयरमैन भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed