फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana electricity nigam mobile service for consumers

उपभोक्ताओं को एक बेहद खास सुविधा देने जा रहा बिजली निगम, आप भी जान लीजिए

Thu, 24 May 2018 02:03 PM IST
विकास सैनी/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विकास सैनी/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Thu, 24 May 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
haryana electricity nigam mobile service for consumers
Mobile user
हरियाणा में बिजली निगम अपने उपभोक्ताओं को एक बेहद खास सुविधा देने जा रहा है। इसके बारे में आप भी जानिए, काम आएगी। दरअसल बिजली बिल हो या कट, फीडर बंद हो या ट्रांसफॉर्मर खराब, ऐसी हर सूचना अब उपभोक्ता को घर बैठे मिलेगी। इसके लिए बिजली निगम संबंधित सब डिवीजन के उपभोक्ताओं को एसएमएस भेजकर अपडेट करेगा। निगम ने अपने उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए केवाईसी (नो योर कंज्यूमर) योजना बनाई है। यह योजना जून के अंत तक प्रदेश भर में लागू की जानी है।
विज्ञापन


निगम अपने उपभोक्ताओं का डाटा बैंक तैयार कर रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में इन दिनों उपभोक्ताओं का डाटा जुटाया जा रहा है। इसमें उनका मोबाइल नंबर, बैंक खाता नंबर, आधार नंबर, नाम व पता शामिल हैं। इस डाटा को उपभोक्ता के मीटर नंबर से जोड़ा जाएगा। यह काम एक एजेंसी को दिया गया है। इसके बाद बिजली मीटर के जरिये उपभोक्ता निगम से जुड़ जाएगा। उन्हें बिजली संबंधी जानकारी, बिजली कट, लाइन या फीडर में आए फॉल्ट, बिजली बिल व अन्य जरूरी जानकारी एसएमएस के जरिये भेजी जाएगी।
विज्ञापन


इसमें गुल हुई बिजली का कारण व व्यवस्था सुचारु होने का समय भी बताया जाएगा। उपभोक्ता को उसके बिल से संबंधित अपडेट भी मिलेंगे। इससे बिल गुम होने पर सामने अपनी वाली परेशानी से निजात मिलेगी। फीडर या लाइन पर किए जाने वाले मरम्मत कार्य की सूचना भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए तकनीक का बेहतर इस्तेमाल करने पर जोर दिया है। इसके चलते उन्हें हर सूचना मोबाइल पर अपडेट की जाएगी। बिजली बिल, कट, फीडर, ट्रांसफॉर्मर या लाइन में फॉल्ट की समस्या के बारे में उन्हें एसएमएस भेजा जाएगा। योजना को लागू होने से एक से डेढ़ महीने का समय लगेगा।

- एसके बंसल, एसई, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम।

निगम में केवाईसी यानी नो योर कंज्यूमर योजना शुरू की है। इसके तहत उपभोक्ताओं का डाटा फीड किया जा रहा है। इसमें उनके मोबाइल नंबर के अलावा बैंक खाता व आधार नंबर भी शामिल है। इससे उन्हें घर बैठे निगम की हर सूचना मुहैया होगी।
- वीएस मान, चीफ इंजीनियर, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed