किंगमेकर दुष्यंत चौटाला ने दिए संकेत, बोले- चाबी से खुलेगा विस का ताला, छल्ला कोई भी हो सकता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी जेजेपी खुद को किंगमेकर नहीं किंग की भूमिका में रख रही है। जेजेपी सुप्रीमो और उचाना कलां से विधायक बने दुष्यंत चौटाला ने कहा कि विधानसभा का ताला जेजेपी की चाबी से खुलेगा। छल्ला कोई भी हो सकता है। हालांकि सरकार बनाने में किसी का साथ देने पर दुष्यंत चौटाला ने कोई जवाब नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि वे अभी विधायक बने हैं। उनकी हैसियत सिर्फ विधायक की है। पार्टी के सभी विधायकों की दिल्ली में मीटिंग होगी जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद पार्टी के विधायक व कार्यकर्ता फैसला लेंगे। फिलहाल वे इन बातों के बारे में नहीं सोच रहे हैं।
दुष्यंत ने कहा कि उनके हर कार्यकर्ता ने खुद को दुष्यंत चौटाला समझकर चुनाव लड़ा है और उनकी मेहनत से ही पार्टी को मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री पद का ऑफर मिलने के सवार पर उन्होंने कहा कि वे अभी विधायक बने हैं और उनकी पार्टी के नेता यह तय करेंगे। फिलहाल सत्ता बनाने व सत्ता बदलने की बात करना बहुत जल्दी होगा।
Dushyant Chautala,JJP: Counting of slips from a VVPAT is underway. As soon as I get certificate,I'll discuss with everyone,hold meeting with MLAs tomorrow&decide future course of action.Too early to say anything.I believe state wants change&JJP will bring it. #HaryanaAssemblyPoll pic.twitter.com/bavFtOhLJL
— ANI (@ANI) October 24, 2019
मैं हर साथी का कर्जदार
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जीत की शुभकामनाएं उनके साथियों को है, जिन्होंने उन्हें विधायक बनाया है। वे ऐसे साथियों के कर्जदार हैं। मजबूती के साथ अगले पांच साल तक उनकी सेवा करेंगे।
राय लेने पर दुष्यंत से बोले समर्थक- भाजपा के साथ मत जाना पर चंडीगढ़ जाना
उचाना कलां विधानसभा सीट पर जीत के बाद दुष्यंत चौटाला उचाना पहुंचे। यहां उन्होंने जेजेपी कार्यालय में मतदाताओं का आभार जताया। इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ‘मैं थारी राय लेण आया हूं, बताओ राज में बैठना सै के विपक्ष में।’ इस पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी के साथ मत जाना, लेकिन चंडीगढ़ जरूर जाना।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की जीत है। प्रचार के लिए पूरे प्रदेश में जाना पड़ा। हर कार्यकर्ता ने अपने आपको दुष्यंत समझ कर काम किया, इसलिए इस बार रिकॉर्ड 47 हजार पार की जीत आपकी मेहनत से मिली।
BJP's Haryana chief Subhash Barala says that he has not resigned from his post and that the news of his resignation is a rumour. (file pic) pic.twitter.com/0pGOIVUWxc
— ANI (@ANI) October 24, 2019
उन्होंने कहा कि उचाना हलके के लोगों का एहसान वो किसी भी सूरत में नहीं चुका सकते हैं। 11 महीने पहले बनी पार्टी को लोगों ने उस मुकाम पर ला दिया जो किंग मेकर बन गई है। जो लोग चुनाव में मुझे बार-बार बाहरी कहते थे ऐसे लोगों को प्यार देकर बता दिया कि उचाना उनकी कर्मभूमि है। इस दौरान भीड़ अधिक होने के कारण दुष्यंत को कार्यालय की छत पर चढ़कर लोगों को संबोधित करना पड़ा।
कहा, विधानसभा में उठाऊंगा आवाज
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पहले सांसद बनकर लोगों की आवाज को लोकसभा में उठाया और अब लोगों की आवाज विधानसभा में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि डूमरखा कलां गांव के लोगों ने 1150 मत दिए हैं। ऐसे में उन लोगों का भी धन्यवाद।
बराला बोले-इस्तीफे की बात अफवाह
हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने इस्तीफे की खबरों को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि हमने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है और यह केवल अफवाह हैं।
दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे और पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी स्वतंत्र उम्मीदवारों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है क्योंकि उनमें से ज्यादातर हमारे साथ आना चाहते हैं। यह लोकतंत्र में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। भरोसेमंद उम्मीदवारों को स्वतंत्र रूप से उस पार्टी को चुनने में सक्षम होना चाहिए, जिसे वे समर्थन करना चाहते हैं। मैं मीडिया के माध्यम से चुनाव आयोग से इसके बारे में अपील करना चाहता हूं।
#WATCH DS Hooda,Congress: BJP is trying to pressurize independent candidates as most of them want to join us. It can't be accepted in democracy.Independent candidates should be able to freely choose the party whom they wish to support.I want to appeal to EC about it through media pic.twitter.com/8qn3A1flJ1
— ANI (@ANI) October 24, 2019
हुड्डा ने कहा- एक साथ आने का समय आ गया
#WATCH Former Haryana CM BS Hooda in Rohtak: The time has come for Congress, JJP, INLD, and independent candidates to come together to form a strong government. #HaryanaAssemblyElections pic.twitter.com/r255Dsju5H
— ANI (@ANI) October 24, 2019