फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Election News 7 candidates above 75 years in Haryana Assembly elections

Haryana Election: सात उम्मीदवार 75 वर्ष से ऊपर, 80 साल के कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर कादियान सबसे बुजुर्ग

Tue, 17 Sep 2024 03:57 AM IST
विजय पुंडीर आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 17 Sep 2024 03:57 AM IST
सार

कांग्रेस के खेमे से रघुबीर कादियान व भूपेंद्र सिंह हुड्डा सबसे बुजुर्ग हैं तो भाजपा की ओर से रामकुमार गौतम और ज्ञानचंद गुप्ता भी उम्र की ढलान पर चुनावी समर में डटे हुए हैं।

विज्ञापन
Haryana Election News 7 candidates above 75 years in Haryana Assembly elections
हरियाणा विधानसभा चुनाव - फोटो : संवाद

विस्तार

कहते हैं कि राजनेता कभी रिटायर नहीं होता। यह बात हरियाणा विधानसभा चुनाव के उन सात उम्मीदवारों पर बिल्कुल सटीक बैठती है, जो 75 से ज्यादा बसंत देख चुके हैं। आराम करने की उम्र में वे अब भी राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हैं। उनमें किसी युवा जैसा जोश है। दिन में कई जनसभाएं व मतदाताओं से सीधा संवाद कर प्रतिद्वंदियों के सामने कड़ी चुनौती पेश कर रहे है। इनमें कांग्रेस के खेमे से रघुबीर कादियान व भूपेंद्र सिंह हुड्डा सबसे बुजुर्ग हैं तो भाजपा की ओर से रामकुमार गौतम और ज्ञानचंद गुप्ता भी उम्र की ढलान पर चुनावी समर में डटे हुए हैं। एक नजर डालते हैं, सियासत के इन बुजुर्गों पर, जो 15वीं विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं।

विज्ञापन


बेरी : 24 साल से कादियान का कब्जा
झज्जर की बेरी विधानसभा सीट से छह बार के विधायक कांग्रेस के रघुबीर सिंह कादियान सातवीं बार मैदान में हैं। 80 वर्ष के कादियान पहली बार 1987 में चुने गए थे। 14वीं विधानसभा में सबसे बुजुर्ग विधायक थे। बेरी सीट पर 24 साल से कब्जा है। कादियान सधे और तीखे बयानों के लिए जाने जाते हैं। इस बार आखिरी चुनाव बताकर मैदान में हैं।

विज्ञापन

भाजपा से गच्चा तो निर्दलीय उतरे रणजीत
पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के बेटे 79 वर्षीय रणजीत सिंह दूसरे उम्रदराज नेता हैं। सैनी सरकार में बिजली व जेल मंत्री रहे रणजीत को भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो रानियां सीट से निर्दलीय ही ताल ठोक दी। राज्यसभा सांसद रहे रणजीत 1987 में लोकदल से पहली बार विधायक चुने गए थे।

रामकुमार गौतम का यह आखिरी चुनाव
सफीदों से भाजपा प्रत्याशी राम कुमार गौतम 78 वर्ष के हैं। जजपा के पूर्व विधायक हैं। पिछले चुनाव में भाजपा के दिग्गज कैप्टन अभिमन्यु को नारनौंद विस सीट से हराया था। चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हो गए थे।

छठी बार भूपेंद्र सिंह हुड्डा
कांग्रेस के पूर्व सीएम और गढ़ी सांपला किलोई सीट से उम्मीदवार 77 साल के भूपेंद्र सिंह हुड्डा सीएम पद के सबसे प्रबल दावेदार हैं। वह पांच बार विधायक और चार बार सांसद रह चुके हैं। मार्च 2005 से 2014 तक हुड्डा हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं।

ज्ञानचंद ने बनाई पहली ई विधानसभा
14वीं विधानसभा के अध्यक्ष रहे ज्ञानचंद गुप्ता लगातार दो बार से विधायक हैं। पंचकूला से भाजपा उम्मीदवार हैं। विस अध्यक्ष रहते उन्होंने हरियाणा विस को देश की पहली ई विधानसभा बनाई, जिससे लाखों रुपये का सरकारी खर्च बचा।

बगावत कर निर्दलीय उतरीं सावित्री
कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल हिसार सीट से निर्दलीय लड़ रही हैं। 75 वर्ष की सावित्री देश की सबसे अमीर महिला हैं। दो बार विधायक रहीं सावित्री कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रहीं।

अंतिम समय में घर वापसी
76 वर्षीय श्याम सिंह राणा यमुनानगर की रादौर सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। 2014 में यहीं से विधायक चुने गए थे। 2020 में कृषि कानूनों के विरोध में भाजपा से त्याग पत्र दे दिया था और इनेलो में शामिल हो गए थे। इनेलो ने उन्हें उम्मीदवार भी घोषित कर दिया था, लेकिन दो महीने पहले वह फिर से भाजपा में शामिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed