फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana election, inld list announced, nine candidats included

जानिए, इनेलो की तीसरी सूची के 9 प्रत्याशी कौन?

Sat, 20 Sep 2014 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 20 Sep 2014 08:00 PM IST
विज्ञापन
haryana election, inld list announced, nine candidats included

इनेलो ने शनिवार को अपनी तीसरी सूची में नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने हिसार सिटी से भीम महाजन, हांसी से उमेद सिंह लोहान, रोहतक सिटी से राज कुमार शर्मा, महम से सतीश दास महंत, गोहाना से डॉ. केसी बांगड़, बड़ोदा से डॉ. कपूर सिंह नरवाल, सोहना से युवा नेता किशोर यादव और पूंडरी से पूर्व विधायक तेजबीर सिंह को मैदान में उतारा गया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही पार्टी ने महेंद्रगढ़ से प्रत्याशी बदल दिया है। यहां राव बहादुर सिंह के स्थान पर निर्मला तंवर को प्रत्याशी बनाया गया है। सूत्र बताते हैं कि राव पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। उधर, अभय चौटाला ने कहा कि राव ने चुनाव लड़ने की बजाय पार्टी प्रचार की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय चौटाला ने पत्रकारवार्ता में कहा कि उचाना एवं डबवाली सीटों पर परिवार के सदस्यों को ही टिकट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला और अजय चौटाला को अदालत से चुनाव लड़ने की मंजूरी नहीं मिली तो उचाना एवं डबवाली सीटों से पार्टी के प्रत्याशी चौटाला परिवार से ही होंगे। इस सीट पर दिग्विजय प्रत्याशी होंगे या कोई और, यह स्पष्ट नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 81 प्रत्याशियों की घोषणा

haryana election, inld list announced, nine candidats included

इनेलो अब तक 81 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। दो सीटों कालांवाली और अंबाला में शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे। इन दोनों सीटों के उम्मीदवारों के नाम जल्द घोषित होने की संभावना है। इनेलो ने उचाना, डबवाली और शेर सिंह बड़शामी की सीट लाडवा से प्रत्याशियों के नामों के ऐलान को सुरक्षित रखा है, जबकि फरीदाबाद ओल्ड, बड़खल, पानीपत सिटी और कलानौर पर दो या तीन दिन में फैसला लेने की बात कही गई है।

भाजपा के पास प्रत्याशी ही नहीं
अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी तय नहीं कर पा रही और भाजपा के पास चुनाव मैदान में उतारने के लिए प्रत्याशी ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सभी 90 विधानसभा सीटों पर प्रचार का एक दौर पूरा हो चुका है और दूसरा जारी है। पार्टी ने सात-सात विधानसभा सीटों पर समन्वय की रणनीति बनाई है।

इनेलो का 64 सीटों पर जीत का दावा

haryana election, inld list announced, nine candidats included

अभय ने चुनाव पूर्व गठबंधन पर विराम लगाते हुए दावा किया कि पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

एक चैनल पर सर्वे में इनेलो को 26 सीटें मिलने के अनुमान पर कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में नौ सीटें दिखाई गई थीं और इनेलो ने 32 सीटें जीती थीं, अब 64 सीटों पर जीत का दावा किया है।

भाजपा की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को हरियाणा में इनेलो की मदद से रोकने की कोशिशों के बारे में अभय ने कहा कि भाजपा लाख प्रयास कर ले, शिअद हमेशा इनेलो का साथ देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed