{"_id":"67075a56e1fe5b8c0909b22d","slug":"haryana-election-among-mps-only-manohar-lal-able-to-save-his-constituency-2024-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana Election: सांसदों में केवल मनोहर लाल ही बचा पाए अपना गढ़, दीपेंद्र और सैलजा के दुर्ग भी ढहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Election: सांसदों में केवल मनोहर लाल ही बचा पाए अपना गढ़, दीपेंद्र और सैलजा के दुर्ग भी ढहे
Thu, 10 Oct 2024 10:08 AM IST
निवेदिता वर्मा
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 10 Oct 2024 10:08 AM IST
सार
हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। लोकसभा चुनाव में पांच सीटें जीतने वाली कांग्रेस को चुनाव में बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
मनोहर लाल
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
चार माह पहले हुए लोकसभा चुनाव की हवा हरियाणा के विधानसभा चुनाव में बदल गई। दलों की रणनीति और प्रत्याशियों की मेहनत के चलते कई दिग्गज नेताओं के दुर्ग ढह गए और तो एकाध नेता ऐसे हैं, जो एंटी इंकम्बेंसी होते हुए भी अपना गढ़ बचाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल अकेले ऐसे सांसद हैं, जिन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी नौ विधानसभा सीटों पर कमल खिलाया है। वहीं, दूसरे केंद्रीय मंत्री और गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत के 9 विधानसभा क्षेत्रों में से तीन पर कांग्रेस जीती है। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने भी लोकसभा चुनाव में अपने-अपने हलकों की सभी 9-9 सीटों पर एकतरफा बढ़त हासिल की थी, लेकिन विधानसभा चुनाव में ये सभी सीटों पर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों को जितवा नहीं पाए।
विज्ञापन
Trending Videos
करनाल : सभी नौ सीटों पर खिला कमल
लोकसभा चुनाव में मनोहर लाल ने अपने क्षेत्र में आने वाली सभी नौ सीटों पर बढ़त दर्ज की थी। 2019 के विधानसभा चुनाव में नौ में से तीन सीटों पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय प्रत्याशी जीता था। इस बार विधानसभा चुनाव में करनाल जिले की पांचों और पानीपत की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। यहां पर कांग्रेस के बागियों ने ही पार्टी के समीकरण बिगाड़े।गुरुग्राम : राव के गढ़ में कांग्रेस की एक सीट बढ़ी
मोदी सरकार के दूसरे मंत्री राव इंद्रजीत के क्षेत्र में लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 6 सीटों पर बढ़त हासिल की थी और मेवात जिले की तीन सीटों पर कांग्रेस आगे रही थी। विधानसभा चुनाव में भी मेवात की तीनों सीटों नूंह, पुन्हाना और फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन