फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana DGP imposed a ban Policemen will stay away from mobile phones on duty

Haryana: ऑन ड्यूटी मोबाइल से दूर रहेंगे पुलिसकर्मी, डीजीपी ने लगाई रोक; जानें वजह

Sat, 14 Dec 2024 09:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 14 Dec 2024 09:20 PM IST
सार

हरियाणा में ऑन ड्यूटी मोबाइल-इलेक्ट्रानिक उपकरण रखने या वीडियो बनाने पर कार्रवाई होगी। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने पुलिसकर्मी को अपने पास मोबाइल रखने पर बैन कर दिया है।

विज्ञापन
Haryana DGP imposed a ban Policemen will stay away from mobile phones on duty
mobile call new - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हरियाणा में ड्यूटी के पुलिसकर्मियों द्वारा अपने पास दौरान मोबाइल या इलेक्ट्रानिक उपकरण रखने से खाकी की कार्यकुशलता बाधित हो रही है। इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने ड्यूटी के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी को अपने पास मोबाइल या इलेक्ट्रानिक उपकरण रखने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी। केवल उन्हीं उपकरणों का इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिनका सीधा संबंध ड्यूटी से हो। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भी प्रावधान है। साथ ही ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी जारी किया गया है।

विज्ञापन


डीजीपी की तरफ से पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि पुलिस बल की कार्यकुशलता बढ़ाने व अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। हाल के दिनों में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जहां पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल करते नजर आए।
विज्ञापन


इससे न सिर्फ उनकी ड्यूटी पर सीधा असर पड़ता है, बल्कि जनता के बीच पुलिस की छवि को भी नुकसान पहुंचता है। कई बार पुलिसकर्मियों के ध्यान भटकने के कारण मौके पर तुरंत कार्रवाई नहीं हो पाती और कई बार जनता को भी असुविधा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिशा निर्देश
सभी सेवारत पुलिसकर्मी अपने मोबाइल नंबरों की जानकारी अपनी यूनिट व यूनिट प्रभारी को देंगे। पुलिस दल के प्रभारी अधिकारी के अलावा कोई भी पुलिस कर्मी निम्नलिखित ड्यूटी के दौरान अपने पास मोबाइल फोन या अन्य संचार उपकरण नहीं रखेंगा, जब तक कि उसके यूनिट प्रभारी या वरिष्ठ अधिकारी द्वारा विशेष तौर पर अनुमति नहीं मिलती है।

इन ड्यूटी के दौरान सतर्कता जरूरी
यातायात प्रबंधन
वीआईपी और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठाओं की सुरक्षा
व्यक्तिगत सुरक्षा
स्थाई गार्द
नाकाबंदी व वाहनों की जांच
ईआरवी,पीसीआर,राईडर ड्यूटी सहित अन्य आपातकालीन ड्यूटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed