{"_id":"6644628653f659d5ff088712","slug":"haryana-dgp-has-been-instructed-to-provide-security-to-candidates-as-per-need-by-ceo-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: किसानों के विरोध पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सख्त, सभी प्रत्याशियों को सुरक्षाकर्मी देने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: किसानों के विरोध पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सख्त, सभी प्रत्याशियों को सुरक्षाकर्मी देने के आदेश
Wed, 15 May 2024 12:52 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 15 May 2024 12:52 PM IST
सार
हरियाणा में किसानों की तरफ से लगातार उम्मीदवारों का विरोध किया जा रहा है। सबसे ज्यादा विरोध जजपा और भाजपा उम्मीदवारों का हो रहा है। प्रत्याशियों की गाड़ियों पर हमले भी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
नारेबाजी करते किसान
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में भाजपा और जजपा प्रत्याशियों पर हो रहे हमले और विरोध पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रदेश के सभी डीसी से इस संबंध में स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। साथ ही डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि प्रत्याशियों को जरूरत के हिसाब से सुरक्षा मुहैया कराई जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशियों को दो-दो सुरक्षाकर्मी और राज्यस्तरीय दलों के प्रत्याशियों को एक-एक सुरक्षा कर्मी दिया जाए।
पिछले दिनों हिसार लोकसभा क्षेत्र में जजपा उम्मीदवार नैना चौटाला पर हमला हुआ था। इसके बाद सिरसा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर के काफिले पर हमला हुआ था। इनके अलावा रणजीत चौटाला और मोहन लाल बड़ौली समेत कई अन्य जजपा नेताओं का भी गांवों में विरोध हो रहा है। प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को देखते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया है। इस संबंध में अनुराग अग्रवाल ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर को निर्देश दिए हैं कि प्रत्याशियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
हुड्डा बोले- लोकसभा-विधानसभा में जाने से रोकें, गांव में जाने से नहीं
रोहतक। सिरसा में भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर व उचाना में जजपा प्रत्याशी नैना चौटाला के काफिले पर हमले के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वे पहले कह चुके हैं कि किसी को गांवों में जाने से नहीं रोकना चाहिए, बल्कि लोकसभा व विधानसभा में जाने से रोका जाए। इसका लोकतांत्रिक तरीका वोट की चोट देना है।