{"_id":"5bcb7c7dbdec2269bc7fe286","slug":"haryana-dgp-demands-details-regarding-female-isi-agent","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आईएसआई एजेंट को छह महीने बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस, डीजीपी ने मांगा ब्यौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आईएसआई एजेंट को छह महीने बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस, डीजीपी ने मांगा ब्यौरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : फाइल फोटो
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को सेना से संबंधित जानकारियां भेजने के मामले में पुलिस छह माह बाद भी आरोपी महिला आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इस संबंध में अब डीजीपी ने फिर से पूरे मामले का ब्यौरा तलब किया है। इसके साथ ही आईएसआई एजेंट पर भी शिकंजा कसने को कहा है।
विज्ञापन
गत 15 अप्रैल को रोहतक पुलिस ने सोनीपत के गौरव को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि गौरव आईएसआई की महिला एजेंट अमिता को सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी भेजता था। वह फेसबुक और व्हाट्सएप से हिसार के अलावा अंबाला और मेरठ कैंट की जानकारी भेज रहा था। कोर्ट के आदेश पर आरोपी गौरव को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
महिला आईएसआई एजेंट पाकिस्तान के रावलपिंडी की रहने वाली है, लेकिन 6 माह बीतने के बाद भी पुलिस अब तक उस तक पहुंच नहीं सकी है। एसएचओ सिविल लाइंस श्रीभगवान ने बताया कि मामला दूसरे देश का होने के कारण महिला को पकड़ने में दिक्कत पेश आ रही है।
विज्ञापन