{"_id":"5ef6d1bb8ebc3e42fa48dc4d","slug":"haryana-deputy-cm-dushyant-chautala-statement-on-liquor-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान, 'घोटाला नहीं पुलिस के मालखाने से शराब की चोरी है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान, 'घोटाला नहीं पुलिस के मालखाने से शराब की चोरी है'
Sat, 27 Jun 2020 10:27 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 27 Jun 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला
- फोटो : अमर उजाला
बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच के भंवर में उलझी एसईटी एक बार फिर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के निशाने पर है। उन्होंने कहा है कि एसईटी न तो गृह मंत्रालय द्वारा बनाई गई और न ही आबकारी मंत्रालय की ओर से। हमसे तो एक-एक अधिकारी का नाम लिया और पुलिस के अधिकारी का नाम आने से पहले आबकारी विभाग ने अपने अधिकारी का नाम दे दिया।
उन्होंने साफ किया कि यह घोटाला नहीं पुलिस के मालखाने से शराब की चोरी है। उन्होंने कहा कि एसईटी का जो दायरा है, उसके अंदर हमने सारी जानकारी मुहैया करवा दी है। इसके अलावा एसईटी को आगे की कोई जानकारी चाहिए तो उसकी शक्तियों के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री अनुमति देंगे।
मालूम हो कि गृह मंत्री अनिल विज अभी तक एसईटी की जांच का इंतजार कर रहे हैं। बार-बार वह ये कहते हैं कि एसईटी अपना काम कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में मैं कुछ बोलूंगा।
विज्ञापन
विज के मुताबिक, एसईटी ने एक बार फिर से सरकार को पत्र लिखा है कि आबकारी विभाग कागज नहीं मुहैया करा रहा है। इसके बाद दुष्यंत ने फिर से जवाब देने के साथ ही यह साफ कर दिया है कि एसईटी को अगर अपने दायरे से बाहर आकर जांच करनी है तो वह अपने पहले सीएम से अनुमति ले।