फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Criminals Hide in Neighbouring States, Police Seeks for Cooperation to find ouit them

खुलासाः हरियाणा के तीन जिलों के ढाई हजार से ज्यादा अपराधी पड़ोसी राज्यों में छिपे, मांगा सहयोग

Fri, 26 Apr 2019 11:14 AM IST
खुशबू गोयल रमिंद्र सिंह, अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
रमिंद्र सिंह, अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 26 Apr 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
Haryana Criminals Hide in Neighbouring States, Police Seeks for Cooperation to find ouit them
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा के तीन जिलों के ढाई हजार से ज्यादा अपराधी पड़ोसी राज्यों में छिपे बैठे हैं। उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस से जानकारी सांझा करके सहयोग मांगा गया है। अंबाला पुलिस रेंज के अधीन अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिले के ढाई हजार से अधिक अपराधी ऐसे हैं, जो पड़ोसी राज्यों में छिपे बैठे हैं।
विज्ञापन


ऐसे अपराधियों की धरपकड़ के लिए अंबाला रेंज पुलिस ने चुनाव से पहले कवायद शुरू कर दी है। वीरवार को अंबाला रेंज मुख्यालय में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश व उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें एडीजीपी आरसी मिश्र के अलावा चुनाव ऑब्जर्वर डीआईजी असम मैनुल इस्लाम मोंडल मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस दौरान मोस्ट वांटेड अपराधियों से लेकर बेल जंपर, पैरोल जंपर एवं उद्धघोषित अपराधियों को पकड़ने पर जोर दिया गया। अंबाला रेंज की बात करें तो सबसे ज्यादा अपराधी इस समय यमुनानगर जिले से हैं। यमुनानगर के साथ उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की सीमा लगती है। इसी का फायदा उठाते हुए अपराधी प्रदेश से फरार होकर अन्य प्रदेशों में शरण ले लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुनानगर से 1146 मोस्ट वांटेड, बेल जंपर एवं अन्य अपराधी हैं, जिनकी पुलिस को तलाश है। इसी तरह अंबाला के 899 और कुरुक्षेत्र से 542 मोस्टवांटेड, बेल जंपर एवं अन्य अपराधी हैं। यानी कुल 2587 अपराधी हैं और चुनाव से पहले इन अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे धकेलना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।

तीन जिलों में उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा अपराधी

अंबाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र उत्तर प्रदेश की सीमा के पास ही लगते हैं। यही वजह है कि तीनों जिलों में उत्तर प्रदेश के अपराधियों की संख्या सर्वाधिक है। कुल 1646 ऐसे अपराधी हैं, जो इस समय फरार हैं। इनमें से अकेले 670 अपराधी प्रदेश की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से हैं।

पंजाब में कुल 791 अपराधी पंजाब के हैं, जिनमें से प्रदेश की सीमा से सटे पटियाला के 137 अपराधी हैं, जबकि 29 मोहाली जिले से हैं। इसी तरह मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले कुल 100 अपराधी हैं जबकि चंडीगढ़ निवासी 51 अपराधी हैं, जो अलग-अलग मामलों में फरार हैं।

इंटर स्टेट क्राइम मीटिंग में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अन्य राज्यों की पुलिस से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया है। चुनाव से पहले कानून व्यवस्था को मजबूत करने पर बल दिया गया है।
- आरसी मिश्र, एडीजीपी, अंबाला रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed