फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Corona update: 2546 fresh covid-19 cases reported in Haryana

हरियाणा में 2546 नए पॉजिटिव मिले, 24 की मौत, हिसार में सर्वाधिक आठ की जान गई

Wed, 11 Nov 2020 12:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 11 Nov 2020 12:04 PM IST
सार

  • कुल मौतों से 8 मौतें अकेले हिसार में, जिलों में खतरनाक होने लगी कोरोना की लहर
  • प्रदेश में 303 मरीजों की हालत नाजुक, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा

विज्ञापन
Haryana Corona update: 2546 fresh covid-19 cases reported in Haryana
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा में कोरोना से 24 और मरीजों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा आठ मरीजों ने हिसार में दम तोड़ दिया है। इनमें से एक थुराना गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, डीएन कॉलेज रोड एरिया निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग, संत नगर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग, बुगाना गांव निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग, हांसी की बोगा मंडी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति और लाजपत नगर निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं।

विज्ञापन


विभाग के अनुसार यह सभी मृतक मरीज निमोनिया, दिल की बीमारी, लीवर की खराबी, अधिक उम्र, बीपी, हार्ट अटैक सहित अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे। इसके अलावा गुरुग्राम में तीन, फरीदाबाद में चार, सिरसा में तीन, भिवानी में तीन, फतेहाबाद में दो व जींद में एक मरीज की मौत हो गई है। इसके अलावा 303 मरीजों की हालत काफी नाजुक है। 

विज्ञापन

 


उन्हें वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। पांच दिनों से लगातार हरियाणा में दो हजार से अधिक मरीज सामने आ रहे हैं। 24 घंटों में भी 2546 संक्रमण के नए मरीज सामने आए। तो वहीं 1826 मरीज ठीक भी हुए। वायरस की फिर से बढ़ती इस लहर में संक्रमण की दर बढ़ रही है। जबकि रिकवरी रेट नीचे आ  रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 187777 हो गई है। जिसमें 168421 मरीज ठीक हो गए हैं। 17421 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त है। रिकवरी रेट 89.69 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि संक्रमण की दर 6.54 प्रतिशत है। संक्रमण से मृत्यु दर 1.03 प्रतिशत है। जबकि प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 210861 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस में रखा है। जबकि 4420 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में अब तक इस  संक्रमण से कुल 1935 मरीज दम तोड़ चुके हैं।

गुरुग्राम में एक दिन में 714 नए केस
 हरियाणा में पिछले 24 घंटे में गुरुग्राम में 714, फरीदाबाद में 512, सोनीपत में 91, हिसार में 191, अंबाला में 39, करनाल में 62, पानीपत में 35, रोहतक में 142, रेवाड़ी में 112, पंचकूला में 70, कुरुक्षेत्र में 21, यमुनानगर में 15, सिरसा में 51, महेंद्रगढ़ में 80, भिवानी में 111, झज्जर में 58, पलवल में 14, फतेहाबाद में 63, कैथल में 11, जींद में 117, नूहं में 13 व चरखी दादरी में 24 नए मरीज सामने आए हैं। 

उधर, अब तक गुरुग्राम में 36167, फरीदाबाद में 29188, सोनीपत में 10865, हिसार में 12127, अंबाला में 9254, करनाल में 8630, पानीपत में 8321, रोहतक में 8803, रेवाड़ी में 8662, पंचकूला में 7644, कुरुक्षेत्र में 7000, यमुनानगर में 5240, सिरसा में 6088, महेंद्रगढ़ में 5532, भिवानी में 4457, झज्जर में 4122, पलवल में 3567, फतेहाबाद में 3493, कैथल में 3097, जींद में 3085, नूहं में 1349 व चरखी दादरी में 1086 कुल संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।

दूसरी ओर, अब तक गुरुग्राम में 30369, फरीदाबाद में 26647, सोनीपत में 10193, हिसार में 9974, अंबाला में 8996, करनाल में 8234, पानीपत में 7836, रोहतक में 7646, रेवाड़ी में 7750, पंचकूला में 7064, कुरुक्षेत्र में 6605, यमुनानगर में 4972, सिरसा में 5380, महेंद्रगढ़ में 4973, भिवानी में 3891, झज्जर में 3677, पलवल में 3459, फतेहाबाद में 3011, कैथल में 2886, जींद में 2709, नूहं में 1269 व चरखी दादरी में 880 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed