फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana corona update: 2488 new corona positive cases reported in Haryana

हरियाणा: 2488 नए पॉजिटिव मिले, अब तक 1000 मौतें, तीन क्रिटिकल कोविड केयर सेंटर बनेंगे

Mon, 14 Sep 2020 10:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Sep 2020 10:34 PM IST
सार

  • हरियाणा में मरने वालों का आंकड़ा एक हजार हुआ, हालात बिगड़ रहे
  • 2488 नए कोरोना केस, 25 और संक्रमितों ने तोड़ा दम, संक्रमण की दर बढ़ी
  • 96129 हुई कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या, 319 मरीजों की हालत नाजुक

विज्ञापन
Haryana corona update: 2488 new corona positive cases reported in Haryana
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा में अब कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 1000 पहुंच गई है। 25 और मरीजों की मौत के साथ ये आंकड़ा एक हजार को छू चुका है। जबकि 2488 नए कोरोना केस आने के बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 96129 हो गई है। 319 मरीजों की हालत गंभीर है। 6754 संदिग्धों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। रिकवरी रेट 77.72 प्रतिशत और संक्रमण की दर बढ़कर 60.38 प्रतिशत फीसद हो गई है। 

विज्ञापन


फरीदाबाद में दो, गुरुग्राम में दो, सोनीपत में एक, करनाल में चार, हिसार में एक, पंचकूला में छह, कुरुक्षेत्र में एक, नूहं में दो, सिरसा में दो व कैथल में चार मरीजों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया है। हरियाणा में चौबीस घंटे में फरीदाबाद में 279, गुरुग्राम में 336, सोनीपत में 205, रेवाड़ी में 71, अंबाला में 185, रोहतक में 133, पानीपत में 129, करनाल में 179, हिसार में 139, पलवल में 50, पंचकूला में 95, महेंद्रगढ़ में 48, झज्जर में 44, भिवानी  में 69, कुरुक्षेत्र में 164, नूंह में 9, सिरसा में 57, यमुनानगर में 63, फतेहाबाद में 65,  कैथल में 65, जींद में 62 व चरखी दादरी में 34 नए मरीज सामने आए हैं। 
विज्ञापन


अब तक फरीदाबाद में 16139 , गुरुग्राम में 15599, सोनीपत में 6202, रेवाड़ी में 4581, अंबाला में 6008, रोहतक में 4253, पानीपत में 5870, करनाल में 5639, हिसार में 3875, पलवल में 1983, पंचकूला में 4205, महेंद्रगढ़ में 2563, झज्जर में 1917, भिवानी में 2072, कुरुक्षेत्र में 3764, नूहं में 973, सिरसा में 2415, यमुनानगर में 2889, फतेहाबाद में 1575, कैथल में 1831, जींद में 1365 व चरखी दादरी में 411 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठीक होने वाले मरीजों की संख्या

फरीदाबाद में 14188, गुरुग्राम में 13134, सोनीपत में 5174, रेवाड़ी में 4004, अंबाला में 4767, रोहतक में 3158, पानीपत में 4014, करनाल में 3547, हिसार में 2803, पलवल में 1773, पंचकूला में 2939, महेंद्रगढ़ में 2022, झज्जर में 1450, भिवानी में 1699, कुरुक्षेत्र में 2208, नूंह में 815, सिरसा में 1530, यमुनानगर में 2219, फतेहाबाद में 970, कैथल में 1340, जींद में 691 व चरखी दादरी में 267 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

परिवहन कार्यालय में बिना काम कर्मचारी की एंट्री बैन
हरियाणा परिवहन कार्यालय में भी कोरोना की स्थिति बिगड़ती जा रही है। एक सप्ताह में कार्यालय में 23 और स्टाफ सदस्य कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इसी को देखते हुए निदेशक, हरियाणा राज्य परिवहन ने आदेश जारी करते हुए बिना कार्य मुख्यालय में आने वाले कर्मचारियों पर रोक लगा दी है। 

आदेश में कहा गया है कि हरियाणा के विभिन्न डिपूओं से बिना काम के कर्मचारियों के मुख्यालय में आवागमन की सूचना मिल रही है। इसलिए अगले आदेश तक कोई भी कर्मचारी बिना काम के मुख्यालय नहीं आएगा। यदि कोई कर्मचारी बिना वजह के मुख्यालय में मिलता है तो संबंधित जिले के रोडवेज महाप्रबंधक पर कार्रवाई की जाएगी।

हरियाणा में तीन क्रिटिकल कोविड केयर सेंटर बनेंगे
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि कोरोना मरीजों के समुचित उपचार के लिए प्रदेश में 3 एक्सक्लूसिव क्रिटिकल कोविड केयर सेंटर स्थापित किए जाएंगे। राज्य के लोगों की सुविधा के लिए यह केंद्र पीजीआईएमएस रोहतक, कल्पना चावला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज करनाल तथा महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में स्थापित होंगे। इन कोविड देखभाल केंद्रों में 100 बिस्तरों की सुविधा होगी, जहां कोरोना के मरीजों की पूरी तरह से देखभाल की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन कोविड केयर सेंटरों में केवल कोरोना के मरीजों का उपचार किया जाएगा। जहां उनके लिए सभी प्रकार की दवाइयां, चिकित्सा उपकरण, उत्कृष्ट चिकित्सक तथा अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था होगी। इस पर राज्य नोडल अधिकारी कोविड-19 ध्रुव चौधरी निगरानी रखेंगे और सरकार को फीडबैक व उचित जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक कोरोना को खत्म करने की दवाई नहीं बनती है तब तक हमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed