{"_id":"5fc52ac99bc93972cd161524","slug":"haryana-corona-update-1604-fresh-covid-19-cases-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में कोरोना से 27 और मौतें, मृत्यु दर बढ़ी, रिकवरी में सुधार, 1604 नए पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में कोरोना से 27 और मौतें, मृत्यु दर बढ़ी, रिकवरी में सुधार, 1604 नए पॉजिटिव मिले
Mon, 30 Nov 2020 10:56 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 30 Nov 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में कोरोना से 27 और मरीजों की मौत हो गई है, जिससे मृत्यु दर में बढ़ोतरी हुई है। यह दर 1.03 से बढ़कर 1.04 प्रतिशत हो गई है। इसके अलावा रिकवरी रेट भी धीरे-धीरे बेहतर हो रहा है। उधर, 432 मरीज ऐसे हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। ये मरीज ऑक्सीजन व वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। गुरुग्राम में चार, फरीदाबाद में आठ, हिसार में चार, अंबाला में एक, पानीपत में तीन, रोहतक में दो, भिवानी में चार व फतेहाबाद में एक मरीज ने दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
संक्रमण के 1604 नए केस सामने आए हैं और 2120 मरीज ठीक हो गए हैं। उधर, हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 234126 हो गई है। जिसमें 208422 मरीज ठीक हो गए हैं। 313336 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त है। रिकवरी रेट बढ़कर 91.12 प्रतिशत पहुंच गई है, जबकि संक्रमण की दर 6.71 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 252582 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। 83355 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
- जिला नए संक्रमित मरीज कुल संक्रमित मरीज कुल डिस्चार्ज
- गुरुग्राम 494 49606 43049
- फरीदाबाद 338 40490 36729
- सोनीपत 110 13028 12211
- हिसार 102 15726 14160
- अंबाला 49 10367 9730
- करनाल 34 9683 8981
- पानीपत 16 9351 8693
- रोहतक 88 10693 9510
- रेवाड़ी 40 10340 9639
- पंचकूला 18 8697 8062
- कुरुक्षेत्र 44 7713 7191
- यमुनानगर 48 5635 5324
- सिरसा 34 7320 6800
- महेंद्रगढ़ 12 6269 6112
- भिवानी 32 5625 5250
- झज्जर 37 5111 4762
- पलवल 21 3995 3889
- फतेहाबाद 19 4280 3905
- कैथल 18 3411 3220
- जींद 35 3918 3487
- नूहं 2 1544 1488
- चरखीदादरी 13 1324 144