फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Corona update: 1081 fresh covid-19 positive cases and nine deaths in Haryana

हरियाणा: 1081 नए पॉजिटिव मिले, नौ और मरीजों ने दम तोड़ा, 214 की हालत नाजुक

Tue, 13 Oct 2020 11:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 13 Oct 2020 11:54 PM IST
सार

  • हरियाणा में 144302 हुई कुल संक्रमित मरीजों की संख्या, 1601 की हो चुकी मौत
  • 173167 मरीज अभी तक मेडिकल सर्विलांस के दायरे में, 214 की हालत नाजुक

विज्ञापन
Haryana Corona update: 1081 fresh covid-19 positive cases and nine deaths in Haryana
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

हरियाणा में 1081 नए कोरोना केस सामने आए हैं। जबकि नौ और मरीजों ने दम तोड़ दिया। 214 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। फरीदाबाद में एक, गुरुग्राम में दो, रेवाड़ी में एक, हिसार में तीन, सिरसा में एक व फतेहाबाद में एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 144302 हो गई है। जिसमें 132382 मरीज ठीक हो गए हैं। 10319 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त हैं।  

विज्ञापन


मरने वालों का आंकड़ा 1601 पहुंच गया है। रिकवरी रेट 91.74 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि संक्रमण की दर 6.43 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 173167 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा है। जबकि 5477 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


हरियाणा में पिछले 24 घंटे में फरीदाबाद में 168, गुरुग्राम में 250, सोनीपत में 42, रेवाड़ी में 72, अंबाला में 40, रोहतक में 41, पानीपत में 24,  करनाल में 23, हिसार में 85, पलवल में 15, पंचकूला में 17, महेंद्रगढ़ में 50, झज्जर में 26, भिवानी में 35, कुरुक्षेत्र में 37, सिरसा में 40, यमुनानगर में 25, फतेहाबाद में 21, कैथल में 18, जींद में 33 व चरखी दादरी में 19 नए मरीज सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक फरीदाबाद में 21804, गुरुग्राम में 24065, सोनीपत में 9018, रेवाड़ी में 6530, अंबाला में 8555, रोहतक में 6678, पानीपत में 7699, करनाल में 7891, हिसार में 7597, पलवल में 2931, पंचकूला में 6657, महेंद्रगढ़ में 3933, झज्जर में 2871, भिवानी में 3172, कुरुक्षेत्र में 6150, नूहं में 1189, सिरसा में 4408, यमुनानगर में 4684, फतेहाबाद में 2593, कैथल में 2702, जींद में 2428 व चरखी दादरी में 747 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।

अब तक फरीदाबाद में 20666, गुरुग्राम में 21405, सोनीपत में 8530, रेवाड़ी में 5941, अंबाला में 8179, रोहतक में 5884, पानीपत में 7286, करनाल में 7320, हिसार में 6632, पलवल में 2811, पंचकूला में 6184, महेंद्रगढ़ में 3585, झज्जर में 2628, भिवानी में 2933, कुरुक्षेत्र में 5511, नूंह में 1111, सिरसा में 3935, यमुनानगर में 4327, फतेहाबाद में 2312, कैथल में 2433, जींद में 2115  व चरखी दादरी में 554 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

जजपा प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह कोरोना संक्रमित
जननायक जनता पार्टी (जजपा) के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह कोरोना की चपेट में आ गए है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद फेसबुक के जरिये दी। उन्होंने अपने फेसबुक पर लिखा कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों के निर्देशानुसार बाकी के टेस्ट किए जा रहे हैं। उन्होंने लिखा कि आप सभी की दुआ से शीघ्र ही ठीक होकर आप सबके बीच वापस लौटूंगा। 14 दिन तक किसी से मिल नहीं सकता और खुद आइसोलेट रहूंगा। जो लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया वे स्वयं आइसोलेट हों और अपनी जांच करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed