फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Congress in preparation for tractor rally of Rahul Gandhi

अब हरियाणा के पीपली पहुंच सकते हैं राहुल गांधी, विज कह चुके- घुसने नहीं देंगे... राजनीति गरमाई

Sat, 03 Oct 2020 03:53 AM IST
ajay kumar प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 03 Oct 2020 03:53 AM IST
सार

  • दिल्ली में सभी विधायकों और पूर्व विधायकों की बैठक बुलाई
  • कुरुक्षेत्र से होकर पीपली के किसानों तक पहुंच सकते हैं राहुल

विज्ञापन
Haryana Congress in preparation for tractor rally of Rahul Gandhi
राहुल गांधी, अनिल विज। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड पर गर्माई सियासत के बाद हरियाणा में राहुल गांधी की एंट्री को लेकर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस ने यहां राहुल की एंट्री करवाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। जबकि भाजपा सरकार राहुल की सूबे में एंट्री नहीं होने देने पर अड़ी है। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने पहले ही कह दिया है कि हम हरियाणा में राहुल गांधी को किसी भी रास्ते से एंट्री नहीं करने देंगे।

विज्ञापन


इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा और हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल ने प्रदेश के सभी 29 वर्तमान विधायकों और पूर्व विधायकों की दिल्ली में बैठक बुलाई है। इस बैठक में यह तय किया जाएगा कि हरियाणा में राहुल की एंट्री का रूट प्लान किस तरह से तैयार करना और हरियाणा में कहां-कहां से होकर गुजरना है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक का प्लान यह है कि राहुल गांधी पेहवा, गुहला चीका या अंबाला के रास्ते कुरुक्षेत्र पहुंच सकते हैं। यह प्रयास होगा कि पीपली में किसानों के बीच ले जाकर किसानों को संबोधित किया जाए। हालांकि उत्तर प्रदेश में प्रशासन ने राहुल गांधी को घुसने नहीं दिया है लेकिन हरियाणा में स्थिति दूसरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में कांग्रेस का पुराना काडर भी है और कार्यकर्ता भी। इसके अलावा प्रदेश में वर्तमान में कांग्रेस के 29 विधायक हैं। अब इन विधायकों के माध्यम से आगे की रणनीति तय की जाएगी। फिलहाल यह तय हुआ है कि आचार संहिता के चलते राहुल बरोदा नहीं जाएंगे। सोनीपत से पहले ही ट्रैक्टर यात्रा समाप्त कर दी जाएगी।

राहुल के आने की सूचना से डरी भाजपा: सैलजा
हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने बताया कि भाजपा राहुल गांधी के आने से डरी हुई है। इनका लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। राहुल हमारे नेता हैं। उन्हें प्रदेश में आने का पूरा हक है। प्रदेश की जनता चाहती है कि राहुल गांधी यहां आएं और किसानों के दुख तकलीफ से रूबरू हों। राहुल गांधी हरियाणा की जनता के दिलों में हैं।

हरियाणा में राहुल को रोकना मुश्किल: हुड्डा
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी को रोकना आसान नहीं हेागा। वे पटियाला से पेहवा आएंगे उसके बाद पीपली रुकेंगे। जिसके बाद नीलोखेड़ी से तरावड़ी और तरावड़ी मंडी का दौरा करेंगे। अगले दिन घरौंडा से शुरू होकर बाबरपुर मंडी, पानीपत मंडी और समालखा जाकर यात्रा खत्म होगी।

राहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर गरमाई राजनीति

राहुल गांधी के हरियाणा में न घुसने देने के भाजपा नेताओं के बयान पर कृषि मंत्री जेपी दलाल ने मीडिया से कहा कि राहुल गांधी को हरियाणा आने का हक है, लेकिन यहां आकर कोरोना काल में भीड़ जुटा कर अव्यवस्था फैलाने का नहीं। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की बदौलत ही देश के किसान की आर्थिक हालत आज कमजोर है और वे कर्ज में डूबे हैं।

कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस के प्रदर्शन या राहुल को बुलाने से किसानों का भला होने वाला नहीं। दलाल ने कहा कि कांग्रेस पहले प्रायश्चित करे और किसानों से माफी मांगे फिर किसानों के बीच जाए। राहुल गांधी के यूपी जाने से रोकने के घटनाक्रम पर कृषि मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी विदेश यात्रा के बाद 4-5 महीने में एक बार फोटो खिंचवाने के लिए ऐसा करते हैं। दलाल ने कहा कि इस देश में कानून का राज है। देश की राजनीति में राहुल का कोई योगदान नहीं है।

क्या करने हरियाणा आ रहे राहुल, आने की जरूरत नहीं : धनखड़

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शुक्रवार को भिवानी पहुंचे ओमप्रकाश धनखड़ ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा। राहुल गांधी के हरियाणा में प्रस्तावित दौरे पर कटाक्ष करते धनखड़ ने सवाल उठाया कि राहुल हरियाणा में क्या करने आ रहे हैं। झूठ बोलकर माहौल बिगाड़ने के लिए यहां आने की जरूरत नहीं है। अगर वो आए और एक-आध फसल के दामड़े किमे लावे तो बात है। यहां फसलों की खरीद सही हो रही है और किसान खुश हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि हरियाणा के लोग अब झूठ की राजनीति पसंद नहीं करते। उन्होंने कांग्रेस के आंदोलन पर कहा कि कांग्रेस नौटंकीबाज है। जनता ने इन्हें तार-तार कै नीचै बैठाया है। अब इनका ब्योंत नहीं रहा। वहीं, गठबंधन सरकार टूटने व विधायकों की नाराजगी की चर्चाओं पर धनखड़ ने कहा कि भाजपा का कोई सांसद या विधायक नाराज नहीं है और न ही गठबंधन सरकार टूटने वाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की झूठ में आकर कोई अपनी कुर्सी क्यों छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी नेता किसान व कृषि कानूनों के पक्ष में हैं। सड़कों पर किसान नहीं, बल्कि केवल कांग्रेसी हैं।

काले कानून खेती और करोड़ों किसान-मजदूर-आढ़ती को खत्म करने की साजिश

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि के तीन काले कानून देश में खेती व करोड़ों किसान-मजदूर-आढ़ती को खत्म करने की साजिश के दस्तावेज हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को देश भर में किसान-मजदूर बचाओ आंदोलन दिवस के रूप में मना रही है। सुरजेवाला शुक्रवार को यहां हरियाणा शहीद स्मारक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दिए जा रहे धरने को संबोधित कर रहे थे।

शहीद स्मारक से पिहोवा चौक तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और सुरजेवाला की अगुवाई में तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। सुरजेवाला ने धरनास्थल पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए व कैथल में धरने की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मोदी-मनोहर लाल व दुष्यंत की जोड़ी ने खेत-खलिहान-अनाज मंडियों पर तीन अध्यादेशों का क्रूर प्रहार किया है। खेती और किसानी को पूंजीपतियों के हाथ गिरवी रखने का यह सोचा-समझा षड्यंत्र है।

मोदी ने खेती के खात्मे का उपन्यास लिखा
सुरजेवाला ने कहा कि अब यह साफ है कि मोदी सरकार पूंजीपति मित्रों के जरिए इस्ट इंडिया कंपनी बना रही है। किसान को लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफा का सपना दिखा सत्ता में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन अध्यादेशों के माध्यम से खेती के खात्मे का पूरा उपन्यास ही लिख दिया। अन्नदाता किसान के वोट से जन्मी मोदी सरकार आज किसानों के लिए भस्मासुर साबित हुई है। भाजपा की सात पुश्तों को इस किसान विरोधी दुष्कृत्य के परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed