फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal met Home Minister Amit Shah

Haryana News: गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम मनोहर लाल, लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा

Sat, 10 Feb 2024 12:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 10 Feb 2024 12:47 AM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। राज्यसभा और लोकसभा चुनाव से पहले दोनों नेताओं की यह मुलाकात बेहद अहम हैं। दोनों नेताओं के बीच कई विषयों पर चर्चा हुई। सीएम मनोहर लाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर खुद ही मुलाकात की जानकारी दी।

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal met Home Minister Amit Shah
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और हरियाणा सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों की पिछले डेढ़ हफ्ते में यह दूसरी बार मुलाकात है। माना जा रहा है कि मुलाकात के दौरान राज्यसभा के उम्मीदवार और लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों को चर्चा हुई। सीएम मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पर मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा हरियाणा की तैयारियों, संगठनात्मक विषयों एवं प्रदेश के विकास से संबंधित अनेक विषयों पर चर्चा की। 

विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 15 फरवरी तक नामांकन भरे जाएंगे। हरियाणा की एक सीट के लिए कई लोग पैरवी में जुटे हैं। पार्टी भी आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर जातीय समीकरण को साधने में जुटी है। हालांकि अभी तक किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ है। जिन नामों पर चर्चा हो रही है, उनमें पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, सुभाष बराला और कैप्टन अभिमन्यु का नाम चल रहा है। 
विज्ञापन


हरियाणा में राज्यसभा की पांच सीटें हैं। इनमें एक सीट पर कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा काबिज हैं। तीन सीट भाजपा के पास है। इनमें से एक सीट पर पिछड़ा वर्ग के रामचंद्र जांगड़ा, ब्राह्मण समुदाय से डीपी वत्स और अनुसूचित जाति से कृष्ण लाल पंवार हैं। वहीं, पांचवीं सीट पर भाजपा समर्थित कार्तिकेय शर्मा सांसद हैं। वह भी ब्राह्मण समुदाय से आते हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पार्टी जाट समुदाय से किसी को राज्यसभा भेज सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed