फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal meets CBSE 12th class topper Hiteshwar Sharma

CBSE 12th result: मनोहर लाल ने की टॉपर हितेश्वर शर्मा से मुलाकात, कहा- पीएम मोदी से बताऊंगा आपकी सफलता

Sat, 31 Jul 2021 01:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 31 Jul 2021 01:46 AM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट किया कि हितेश्वर अंडर-17 वर्ग में हरियाणा की क्रिकेट टीम में भी तीन साल से प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। हमें गर्व है कि शिक्षा और खेल दोनों में ही हमारे बच्चे नए प्रतिबिंब स्थापित कर रहे हैं।

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal meets CBSE 12th class topper Hiteshwar Sharma
हितेश्वर शर्मा से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की मुलाकात। - फोटो : @cmohry

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से शुक्रवार शाम को अपने आवास पर सीबीएसई के 12वीं कक्षा (कला संकाय में) में देशभर में टॉप करने वाले हितेश्वर शर्मा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हितेश्वर की इस अनूठी उपलब्धि के लिए अपने आवास पर बुलाया था। मुख्यमंत्री ने हितेश्वर को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

विज्ञापन


मनोहर ने कहा कि जब वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे तो बताएंगे कि जिस हितेश्वर शर्मा के साथ आपने फोन पर बात की थी, उसने इस बार 12वीं कक्षा में भी टॉप किया है। हितेश्वर ने कला संकाय में 99.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने चार जून 2021 को पिछली कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के सभी टॉपर्स के साथ बात की थी। उस वक्त प्रधानमंत्री ने हितेश्वर से पूछा था कि वह 10वीं में टॉप कर चुके हैं, अब आगे की उनकी क्या तैयारी है। इस पर आत्मविश्वास से भरे हितेश्वर शर्मा ने प्रधानमंत्री को कहा था कि सिर्फ परीक्षा का तरीका बदला है, तैयारी उसकी पहले जैसी ही है, पहले भी उसने टॉप किया था और वह आगे भी टॉप करेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल से आशीर्वाद पाकर गदगद हुए हितेश्वर से जब उनके भविष्य की योजना के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि वह आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहता है। वह अंडर-17 वर्ग में हरियाणा की क्रिकेट टीम में भी 3 साल से प्रतिनिधित्व करता आ रहा है। 26 जनवरी 2020 को गणतंत्र दिवस की परेड में भी प्रधानमंत्री के गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर शामिल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हितेश्वर के साथ उनके एचसीएस पिता अतिरिक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त आशुतोष राजन, माता मीनाक्षी शर्मा, बड़े भाई मुनीश्वर शर्मा, बहन नमिता शर्मा भी मुख्यमंत्री से मिलीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूरे परिवार को अपनी ओर से मिठाई खिलाई और हितेश्वर को सरस्वती का चित्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed