{"_id":"5b4833924f1c1b9d288b61c1","slug":"haryana-cm-manohar-lal-khattar-warning-to-rape-gangrape-molestation-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सीएम के आक्रामक तेवर, चेतावनी देते हुए बोले- किसी ने मां-बहन पर अंगुली उठाई तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सीएम के आक्रामक तेवर, चेतावनी देते हुए बोले- किसी ने मां-बहन पर अंगुली उठाई तो...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
haryana cm khattar
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए प्रदेश की जनता को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अब अगर किसी ने किसी की मां-बहन पर उंगली उठाई तो खैर नहीं। दरअसल, हरियाणा में महिलाओं, किशोरियों बच्चियों और युवतियों की सुरक्षा और ज्यादा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। प्रदेश में अब रेप या छेड़छाड़ के दोषियों की तमाम सामाजिक सुविधाएं बंद कर दी जाएगी।
पंचकूला में आयोजित एक और सुधार कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल ने कहा कि रेप या छेड़छाड़ का जो भी आरोपी होगा, उस के केस का निर्णय होने तक राज्य सरकार से उसे राशन के अलावा मिल रही सारी सुविधाएं, जैसे कि बुढ़ापा या विकलांगता पेंशन, वजीफा, ड्राइविंग और आर्म्स लाइसेंस इत्यादि निलंबित रखी जाएंगी। इसके बाद यदि उसे सजा होती है तो उसकी इन सुविधाओं की पात्रता समाप्त कर दी जाएगी और यदि वह निर्दोष पाया जाता है तो उसको बंद होने की तिथि से सभी सुविधाएं का लाभ भी दिया जाएगा।
इस अवसर पर सीएम ने महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को चेतावनी देने के लहजे में साफ कहा कि प्रदेश में यदि किसी ने मां-बहन पर अंगुली भी उठाई तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। सीएम ने महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके सशक्तीकरण के लिए विभिन्न घोषणाएं की। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दुर्गा शक्ति एप का शुभारंभ किया। उन्होंने स्कूली बच्चों को सुरक्षा के संबंध में जानकारी देने के लिए तैयार किए गए विषय ‘मेरी सुरक्षा-मेरी जिम्मेवारी’ को भी लांच किया, जो स्कूल में पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने दुर्गा शक्ति वाहिनी फ्लीट को झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तीकरण के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए 4 सशक्त महिलाओं को सम्मानित भी किया, जिनमें सिरसा, मयानाखेड़ा गांव की महिला बस ड्राइवर पंकज चौधरी, फरीदाबाद के धौंच गांव की पंच नजमा खान, झज्जर के बहारा गांव की कविता शर्मा, महेंद्रगढ़ जिला की मंजु कौशिक शामिल हैं।

रेप पीड़िता को अपना वकील करने को मिलेंगे 22 हजार
मनोहर लाल खट्टर
सीएम ने कहा कि यदि कोई रेप पीड़िता सरकारी वकील के अलावा अपने विश्वास का कोई निजी वकील करना चाहे तो उसकी फीस के लिए 22 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सरकार द्वारा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रेप और इव टीजिंग के मुकदमों के लिए निरंतर जांच का प्रावधान हर थाने में होगा। रेप के केस में एक महीने में और इव टीजिंग के केस में 15 दिन में जांच खत्म न हुई तो जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
छह फास्ट ट्रैक कोर्ट को हरी झंडी
सीएम ने कहा कि जिस जिले में 50 से ज्यादा बलात्कार, छेड़छाड़ तथा महिलाओं को मानसिक प्रताड़ना के केस अदालतों में लंबित हैं, वहां एक फास्ट ट्रैक कोर्ट खोले जाएंगे। प्रदेश सरकार द्वारा 6 फास्ट ट्रैक कोर्ट खोले जाने का निर्णय लिया गया है, जिनमें 2 फरीदाबाद, गुरुग्राम, पानीपत, सोनीपत व नूंह में खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय से आग्रह करेंगे कि सभी अदालतों को आदेश दें कि यदि कोई महिला गवाही के लिए अदालत में आती है तो उसे आगे की तारीख न देकर उसी दिन उसकी गवाही लिखी जाए। उन्होंने कहा कि सभी राजकीय विद्यालयों में जहां 9वीं से 12वीं कक्षा में 50 से अधिक छात्राएं हैं उन स्कूलों में सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी। एगी।
रात में पेट्रोलिंग के लिए रखे जाएंगे पूर्व सैनिक
सीएम ने कहा कि दो माह पहले सरकार ने गुरुग्राम में केवल रात्रि गश्त के लिए 1000 पूर्व सैनिक भर्ती किए थे। इसके अच्छे परिणाम मिले हैं। अब प्रदेश में केवल रात्रि पेट्रोलिंग के लिए 2100 नए पद स्वीकृत किए जाएंगे। इसके अलावा जिन बच्चों के माता-पिता दिन के समय कार्य पर जाते हैं, उनकी बच्चियों की सुरक्षा के लिए दिन में भी पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि यौन और लैंगिक हिंसा रोकने के लिए प्रदेश में कार्य योजना बनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि एक और सुधार कार्यक्त्रस्म के माध्यम से आए सुझावों के अध्ययन के लिए एक टीम का गठन किया जाएगा। 26 अगस्त को रक्षा बन्धन के दिन तक इस ‘राज्य व्यापक योजना’ को प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने कहा कि महिलाएं समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है। महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सभी हितधारक जैसे सरकार, परिवार और समाज को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।