फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal Khattar Govt Completed One Week

खट्टर सरकार के 7 दिन, पढ़ें लेखा-जोखा

Mon, 03 Nov 2014 02:03 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 03 Nov 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal Khattar Govt Completed One Week

हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का एक सप्ताह का कार्यकाल पूरा हो गया है। पहली बार विधायक से मुख्यमंत्री बने मनोहर लाल खट्टर ने इस दौरान कामों को समझा और कुछ नई योजनाओं की घोषणाएं भी कीं।

विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल ने राबर्ट वाड्रा लैंड डील मामले की जांच करवाने की बात कही। उसके बाद मुख्यमंत्री ने वाड्रा लैंड मामले की जांच करवाने के मामले पर कहा कि सरकार बदले की भावना से कोई काम नहीं करेगी।
विज्ञापन


इसमें कानून के तहत ही काम किया जाएगा, वहीं पिछली भूपेंद्र हुड्डा सरकार केकार्यकाल में 16 मई के बाद की घोषणाओं और आयोग की नियुक्तियों पर रोक लगा दी।

नमो की तर्ज पर जुड़ रहे लोगों से

Haryana CM Manohar Lal Khattar Govt Completed One Week

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गाइडलाइन में प्रदेश में एक नवंबर से स्वच्छता अभियान और 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को एकता दिवस का नाम देकर लोगों को जोड़ने का प्रयास किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी सुरक्षा में लगे कर्मचारियों की संख्या कम कर सरकारी खर्चे को भी कम करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री के साथ-साथ उनके मंत्रिमंडल ने भी अपने विभागों की खामियों को पूरा करने को प्राथमिकता देने के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं।

मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल ने 26 अक्तूबर को शपथ ली थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह अपने मंत्रियों को मौखिक तौर पर सरकारी कामों में रिश्तेदारों और करीबियों को दूर रखने की सलाह दी।

कौन-कौन से बड़े काम किए

Haryana CM Manohar Lal Khattar Govt Completed One Week

- मुख्यमंत्री का पद संभालते ही 27 अक्तूबर को कैबिनट की बैठक बुलाकर पिछली सरकार के निर्णयों पर रोक लगाते हुए समीक्षा करने का फैसला लिया। ऐसे में एक नवंबर से पंजाब की तर्ज पर मिलने वाले कर्मचारियों के वेतन और बुजुर्गों की बढ़ी हुई पेंशन के निर्णय पर रोक लगा दी।

- 30 अक्तूबर को भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और पारदर्शिता बरतने के लिए हरियाणा पुलिस भर्ती में इंटरव्यू सिस्टम बंद करने का अहम फैसला लिया।

- अनुशासन प्रिय मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ सहित हरियाणा के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने की हिदायत देने के साथ-साथ लोगों के काम और समस्याएं प्राथमिकता से दूर करने के निर्देश दिए। 31 अक्तूबर को वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने सभी विभागों की कार्यप्रणाली ऑनलाइन करने की घोषणा की।

- चंडीगढ़ को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बयान के बाद उपजे विवाद को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शांत किया। उन्होंने कहा कि दोनों प्रदेश भाई-भाई हैं और आपसी बातचीत से मामला सुलझा लिया जाएगा।

- इसी दिन ही सभी जिलों में सीएम विंडो शुरू करने का फैसला लिया। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने फास्ट ट्रायल क्लीयरंस योजना लागू करने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed